{"_id":"5fbebb328ebc3e9bb15f05f9","slug":"intern-of-kgmu-on-hunger-strike-lko-city-news-lko551785917","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में इंटर्न भूख हड़ताल पर, रेजिडेंट ने संभाला वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में इंटर्न भूख हड़ताल पर, रेजिडेंट ने संभाला वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू में इंटर्न भूख हड़ताल पर, रेजिडेंट ने संभाला वार्ड
केजीएमयू के इंटर्न बुधवार को भी भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर रहे। इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर वार्ड से लेकर इमरजेंसी तक में मोर्चा संभाले हुए हैं। पर, काम का दबाव बढ़ गया है।
देर शाम कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने इंटर्न से बातचीत की। भत्ता बढ़वाने का आश्वासन दिया। लेकिन इंटर्न भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी होने तक भूख हड़ताल पर बैठे रहने की बात कह रहे हैं।
केजीएमयू में 250 एमबीबीएस एवं 70 बीडीएस इन दिनों इंटर्न के रूप में कार्य कर रहे हैं। इन्हें 7500 रुपया प्रतिमा भत्ता दिया जाता है। करीब दस साल से भत्ते में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
इंटर्न की मांग है कि वह जूनियर रेजिडेंट की तरह ही पूरा काम संभाले हुए हैं। ऐसे में उन्हें कम से कम 30 हजार प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाए। इसी मांग को लेकर वह भूख हड़ताल शुरू किए हैं।
बुधवार को डॉक्टर अविनाश और डॉक्टर योगेश भूख हड़ताल पर रहे। डॉक्टर अमर ने बताया कि कुलपति से सकारात्मक वार्ता हुई।
उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान कराएंगे। लेकिन इंटर्न का कहना है कि जब तक आदेश जारी नहीं होगा भूख हड़ताल जारी रखेंगे।
दूसरी तरफ, केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि इंटर्न के हड़ताल पर जाने से वार्ड की व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है। अतिरिक्त रेजिडेंट को लगा दिया गया है।