फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Interest visiting Sri Lanka increased among foreign tourists visiting Ayodhya

UP News: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से श्रीलंका टूरिज्म को मिले पंख, 25 फीसदी पर्यटक यूपी से...

Tue, 24 Jun 2025 03:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 03:18 PM IST
सार

भारत से श्रीलंका जाने वाले हर चौथे सैलानी का संबंध यूपी से है। मंदिर निर्माण के बाद विदेशी पर्यटक अयोध्या आते हैं और फिर श्रीलंका भ्रमण में भी रुचि दिखाते हैं। इससे टूरिज्म और भारत-श्रीलंका संबंधों को नई मजबूती मिल रही है।

विज्ञापन
Interest visiting Sri Lanka increased among foreign tourists visiting Ayodhya
अयोध्या, राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण ने सिर्फ धार्मिकता को ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म सेक्टर को भी नई दिशा दी है। श्रीलंका टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो और श्रीलंका कन्वेंशन ब्यूरो ने सोमवार को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक फाइव स्टार होटल में बीटूबी नेटवर्किंग रोड शो आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पर्यटन के बाजार की संभावनाएं तलाशना और भारत-श्रीलंका पर्यटन सहयोग को बढ़ाना रहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Politics: सपा से निष्कासित बागी विधायक मनोज पांडेय जल्द दे सकते हैं इस्तीफा, BJP नेतृत्व से मिला ये आश्वासन

विज्ञापन

भारत से श्रीलंका जाने वाले पर्यटकों में यूपी का 25 फीसदी हिस्सा

कार्यक्रम में ब्यूरो की सहायक निदेशक शिरानी हेरथ ने बताया कि जनवरी से मई 2025 तक श्रीलंका में कुल 10,29,803 पर्यटक पहुंचे। इनमें से 2,04,060 भारतीय थे। यानी कुल पर्यटकों का 20% हिस्सा भारत से आया। इस आंकड़े में अकेले उत्तर प्रदेश का योगदान 25 फीसदी है। उन्होंने बताया कि  अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से यूपी से श्रीलंका जाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ये धार्मिक और सांस्कृतिक टूरिज्म को नई ऊंचाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध सर्किट और राम पथ बन रहे ब्रिज टू श्रीलंका

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) की यूपी चेयरपर्सन हीना जैदी ने बताया कि यूपी से हर साल 10,000 से अधिक सैलानी श्रीलंका जाते हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है क्योंकि यहां रामपथ और बुद्ध सर्किट दोनों ही श्रीलंका से जुड़े हुए हैं। ट्रैवल ऑपरेटर सुनील बी सत्यवक्ता के मुताबिक अयोध्या आने वाले विदेशी पर्यटक अब श्रीलंका की यात्रा को भी अपने शेड्यूल में जोड़ने लगे हैं। इससे दोनों देशों के धार्मिक पर्यटन को काफी लाभ हुआ है।


ये भी पढ़े- UP News: फर्जी अभिलेखों पर बना था उज्बेकी महिला का ड्राइविंग लाइसेंस, अब मददगारों को ढूंढ रही पुलिस


श्रीलंका के संस्कृति की भी रही झलक

कार्यक्रम में श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विजीथा हेराथ और उप मंत्री प्रो. रुवान रणसिंघे समेत पर्यटन क्षेत्र से जुड़े 35 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए। बीटूबी इवेंट में उत्तर भारत के 200 से अधिक ट्रैवल एजेंट्स और टूर ऑपरेटरों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रीलंका के पारंपरिक सबरगमों नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति हुई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed