फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   intercollege 3000 teacher become regular.

इंटर कॉलेजों के ये 3000 टीचर्स होंगे रेगुलर

Fri, 02 Jan 2015 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Jan 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
intercollege 3000 teacher become regular.

माध्यमिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में तदर्थ शिक्षक के रूप में कार्यरत करीब 3000 शिक्षकों को नियमित करने की तैयारी है। प्रदेशभर के स्कूलों में 25 जनवरी 1999 से पूर्व के कार्यरत ऐसे शिक्षकों को नियमित करने के लिए कैबिनेट संबंधी प्रस्ताव फरवरी में होने वाली कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के साथ विगत दिनों हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर निदेशक अवध नरेश शर्मा ने कार्यवृत्त जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में 6 अगस्त 1993 तक के तदर्थ शिक्षकों को नियमित किया जा चुका है। इसके बाद से शिक्षकों को नियमित नहीं किया गया है। शिक्षक संघ चाहता है कि इन शिक्षकों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री के साथ बैठक में मांग रखी थी, जिसमें यह सहमति बनी है। इसके अलावा सीटी संवर्ग के शिक्षकों को एलटी संवर्ग में आने के बाद प्रोन्नत वेतनमान देने संबंधी प्रस्ताव 15 दिन के अंदर देने को कहा गया है।


स्नातकोत्तर के चलते शिक्षकों की रुक रही पदोन्नति देने, पैन कार्ड बनवाने वाले नए शिक्षकों के अंशदान की कटौती, जनशक्ति निर्धारण में शासन की कार्यवाही का अनुपालन करने पर भी सहमति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed