फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Intercity Express departs from Bahraich to varanasi.

Bahraich: बहराइच से वाराणसी के लिए रवाना हुई इंटरसिटी एक्सप्रेस, लोगों ने ढोल बजाकर किया खुशी का इजहार

Mon, 22 Aug 2022 11:42 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Aug 2022 11:42 AM IST
सार

सोमवार सुबह जब इंटरसिटी ट्रेन बहराइच से वाराणसी के लिए रवाना हुई तो लोगों ने ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया। बहराइच-वाराणसी के बीच ट्रेन चलाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
Intercity Express departs from Bahraich to varanasi.
वाराणसी के लिए रवाना हुई इंटरसिटी एक्सप्रेस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी के लिए दौड़ने वाली इंटरसिटी ट्रेन का इंतजार आखिरकार आज समाप्त हो गया। सोमवार को बहराइच सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन के संचालन को लेकर जिलेवासियों में काफी हर्ष है। इसके पहले लोग यात्रा करने के लिए टिकट कराने के लिए बेताब दिखे। लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार करते हुए ट्रेन को रवाना किया।

विज्ञापन


बहराइच से वाराणसी के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बहराइच सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने रेलमंत्री से दिल्ली में मुलाकात कर ट्रेन चलाने की मांग की। सांसद की पहल के बाद ट्रेन का संचालन 22 अगस्त से शुरू हो गया। 
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने जिले के अन्य विधायकों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान सीनियर डीईएन मानशी मित्तल, एरिया मैनेजर गोंडा मनीष कुमार के अलावा जिले के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed