{"_id":"1054ea659070731a81047fb58c8e2a80","slug":"insult-of-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी, बजरंगबली का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी, बजरंगबली का अपमान
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Sun, 27 Oct 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी के कुंवारेपन पर नरेश अग्रवाल की टिप्पणी को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता भगत सिंह कोश्यारी ने बजरगंबली का अपमान बताया है।
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल की टिप्पणी का जवाब देते हुए कोश्यारी ने शनिवार को कहा कि, भारत में त्याग कर के सेवा में जुटने वालों का लंबे समय से सम्मान किया जाता रहा है।
विज्ञापन
बजरंगबली उन्हीं सम्मानित देवों में शामिल हैं। इसलिए मोदी पर यह गलत टिप्पणी हनुमान अपमान के समान है।
भगत सिंह कोश्यारी पर्वतीय समाज के एक कार्यक्रम में सिलसिले में शनिवार को लखनऊ आए हुए थे।
पढ़ें-'दंगा पीड़ितों के दर्द पर भी राहुल कर रहे राजनीति'
विज्ञापन
गोमती नगर के उत्तराखंड भवन में प्रेस वार्ता में उन्होंने नरेश अग्रवाल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने साफ कहा कि, नरेश अग्रवाल कुंवारे लोगों को अपमान कर रहे हैं।
अगर उनको इतनी ही चिंता है, तो जो धन उन्होंने आज तक जमा किया है, उससे गरीब लड़के लड़कियों की शादियां करा के उनको सुखी क्यों नहीं कर देते हैं।
उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी ने अपना सबकुछ त्याग कर देश सेवा के लिए राजनीति की है। इसलिए वह बजरंगबली स्वरूप हैं। उनका अपमान तो त्याग करने वाले सभी लोगों का अपमान है।
2014 तक गिर जाएगी बहुगुणा सरकार
भगत सिंह कोश्यारी ने भविष्यवाणी की है कि, उत्तराखंड की विजय बहुगुणा सरकार 2014 के लोकसभा चुनाव तक गिर जाएगी।
कांग्रेस के विधायक अब विद्रोह पर उतर आए हैं। सदन में ही अपनी पार्टी का विरोध करते हैं। ऐसे में चुनाव आते आते यह विरोध और मुखर होगा और यह सरकार गिरेगी।
पढ़ें-बुंदेलखंड में बिना पानी पिये बोले मोदी
जिसके बाद में उत्तराखंड की जनता जो कि, एक साल में ही कांग्रेस से ऊब चुकी है, वह सबक सिखा कर भाजपा को दोबारा सत्ता तक पहुंचाएगी।
जबकि, लोकसभा चुनाव में उन्होंने उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया।
उन्होंने विजय बहुगुणा पर आरोप लगाया कि, प्राकृतिक आपदा के समय जब पूरा देश दिल खोल कर उत्तराखंड की मदद कर रहा है तब वे 50 करोड़ रुपए विज्ञापनों में खर्च कर चुके हैं।
जिनके जरिये उनकी सरकार का गुणगान किया जा रहा है। रुद्रपुर के दंगे में अपने विधायक के खिलाफ सीबीसीआईडी जांच का परिणाम आने पर उन्होंने इसे भी कांग्रेस की साजिश बताया।
कहा कि, जैसे केंद्र सीबीआई का दुरुपयोग करता है, राज्य सीबीसीआईडी को मोहरा बना रहा है।
तुष्टीकरण करा रहा यूपी में दंगे
उत्तर प्रदेश को लेकर कोश्यारी ने कहा कि, मुजफ्फरनगर का भयानक दंगा प्रदेश सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है। एक वर्ग को सरकार समर्थन दे रही है।
ऐसे में उस वर्ग के नासमझ लोग दंगे भड़का रहे हैं। जबकि, दूसरे वर्ग को सरकार दबाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में दंगे और अधिक भड़क रहे हैं।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें