{"_id":"5e779efa8ebc3e6fbd568e9c","slug":"instructions-to-keep-200-200-beds-isolation-wards-ready-for-government-medical-institutions-and-private-medical-colleges-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः निजी व सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 200 बेड होंगे आरक्षित, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः निजी व सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 200 बेड होंगे आरक्षित, तैयारियां शुरू
Sun, 22 Mar 2020 10:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:53 PM IST
सार
-बेडों की संख्या बढ़ाने को स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां
-औसतन हर निजी व सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 200 बेड होंगे आरक्षित
-डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए भी अस्पताल परिसर में ही क्वारंटीन वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने बेडों को बढ़ाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेजों और छह चिकित्सा संस्थानों में कम से कम 10 हजार आईसोलेशन व क्वारंटीन बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा और स्टेट नोडल ऑफिसर की जिम्मेदारी तय की गई है कि वह मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों से समन्वय स्थापित करके सूचना शासन को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. केके गुप्ता को प्रदेश के 18 सरकारी व स्वशासी मेडिकल कॉलेज, 27 निजी मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार आइसोलेशन व क्वारंटीन बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। एक मेडिकल कॉलेज में कम से 200 बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. विक्रम सिंह छह चिकित्सा संस्थानों से समन्वय स्थापित करेंगे। सीजी सिटी सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान में भी क्वारंटीन वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रजनीश दुबे ने बताया कि अब तक सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 483 और निजी में 383 आइसोलेशन बेड आरक्षित किए गए हैं। प्रमुख सचिव ने दो श्रेणी में बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पहली में ऐसे पॉजिटिव लोगों के लिए व्यवस्था की जाएगी, जिनके सभी अंग सही काम कर रहे हों यानि हीमोडायनिमिकली स्टेबल हों। दूसरी श्रेणी में ऐसे जिसमें वेंटीलेटर युक्त आईसीयू की व्यवस्था हो। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की देखरेख में लगे डॉक्टर व कर्मचारियों के लिए भी अस्पतालों में अलग से क्वारंटीन बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन