फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Instead of collecting garbage, municipal employees are playing with oil.

Lucknow News: कूड़ा उठाने के बजाय तेल में खेल कर रहे नगर निगम कर्मचारी

Fri, 13 Mar 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Instead of collecting garbage, municipal employees are playing with oil.
तिलक रोड पर पड़ा कूड़ा।
लखनऊ। ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच ईंधन संकट की आशंका जताते हुए नगर निगम ने अपने कूड़ा वाहनों के डीजल कोटे में मामूली कटौती क्या की, ड्राइवरों और कर्मचारियों ने इसे ''तेल के खेल'' और कामचोरी का जरिया बना लिया। बृहस्पतिवार को राजधानी के बटलर पैलेस, तिलक मार्ग, निशातगंज और अलीगंज जैसे प्रमुख इलाकों में कूड़ा उठा ही नहीं। आलम यह रहा कि सफाई कर्मियों ने डीजल बचाने के चक्कर में कई जगह कूड़ा उठाने के बजाय उसे सड़कों पर ही फूंक दिया।
विज्ञापन


नगर निगम ने एहतियातन 50 लीटर वाले वाहनों में 5 लीटर, 25 लीटर वालों में 2 लीटर और 10 लीटर वाले वाहनों में केवल 1 लीटर डीजल की कटौती की है। इसके बावजूद शहर के ज्यादातर हिस्सों में कूड़ा उठान प्रभावित रहा। सूत्रों की मानें तो ड्राइवर इस कटौती की आड़ में पूरे तेल का बंदरबांट कर रहे हैं। नगर निगम रोजाना कूड़ा उठान पर 7 से 9 हजार लीटर डीजल खर्च करता है, फिर भी शहर गंदगी से कराह रहा है। नगर निगम के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने स्पष्ट किया कि विभाग के पास डीजल की कोई किल्लत नहीं है और वाहनों को काम के अनुसार पर्याप्त तेल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

लापरवाही पर 5 लाख का जुर्माना

बृहस्पतिवार सुबह जोन-1 के सफाई निरीक्षक ने अमीनाबाद, नजीराबाद, कैसरबाग बस अड्डा और घंटाघर रोड का निरीक्षण किया, जहां कूड़े के अंबार मिले। सफाई का जिम्मा संभाल रही रामकी कंपनी पर बृहस्पतिवार को 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इससे पहले बुधवार को भी इसी क्षेत्र में गंदगी मिलने पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। एक सप्ताह पहले भी कंपनी पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed