{"_id":"5976ef244f1c1bc91f8b45d3","slug":"inspector-recruitment-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती: पहले हुई परीक्षा पर भी मंडराये संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती: पहले हुई परीक्षा पर भी मंडराये संकट के बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा भर्ती 2016 का पेपर लीक होने के बाद 25 व 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा तो स्थगित कर दी गई है, लेकिन इससे पहले हुई परीक्षा भी स्थगित की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यह तय कर रहा है कि पेपर किस स्तर से लीक हुआ है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ऑनलाइन प्रश्नपत्र परीक्षा के बाद बाहर आ सकता है तो क्या परीक्षा के बाद भी बाहर आ सकता है?
विज्ञापन
सीधी भर्ती के लिए 17 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य 22 जिलों में 97 केंद्रों पर आनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड पूर्व में हुई परीक्षा को भी स्थगित कर सकता है। हालांकि पूर्व में हुई परीक्षा को स्थगित करने के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
3307 पदों के लिए चल रही है परीक्षा
दरोगा भर्ती 2016 के लिए 3307 पदों के लिए यह प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच आनलाइन परीक्षा संपन्न कराई जानी थी। सीधी भर्ती 2016 के तहत होने वाली इन परीक्षाओं में नागरिक पुलिस में पुरुष के लिए 2400 पद, महिलाओं के लिए 600 पद, पीएसी के प्लाटून कमांडर के लिए 210 पद और अग्निश्मन अधिकारी के 97 पदों के लिए आवेदन किए गए थे। इसके लिए लगभग 6.30 लाख अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन
1.20 लाख अभ्यर्थी होंगे प्रभावित
बोर्ड के चेयर मैन ने बताया कि 22 जिलों में यह परीक्षा चल रही है। मंगलवार और बुधवार को एक लाख 20 हजार छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होना था। आनलाइन परीक्षा स्थगित होने की सूचना विभिन्न माध्यमों से अभ्यर्थियों को दी जा रही है।