फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspector found drunk on duty was suspended, departmental inquiry ordered

Lucknow News: ड्यूटी के समय नशे में धुत मिला दरोगा किया गया निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Fri, 20 Jun 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Inspector found drunk on duty was suspended, departmental inquiry ordered
लखनऊ। हुसड़िया चौराहे के पास बृहस्पतिवार को एक ट्रैफिक पुलिस का दरोगा ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला। वह इधर उधर गिरता-पड़ता रहा। अफसरों ने उसको तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मेडिकल कराया। उसको निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


रेसर बाइक-17 पर दरोगा धर्मेंद्र सिंह की तैनाती थी। उनका ड्यूटी क्षेत्र जयपुरिया, जीवन प्लाजा से हुसड़िया, ग्वारी, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक लगाई गई थी। बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह लड़खड़ाकर गिरते हुए नजर आए। अफसरों के निर्देश पर पुलिस की एक टीम पहुंची। पता चला कि धर्मेंद्र शराब के नशे में हैं। तुरंत उनका मेडिकल कराया गया। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि धर्मेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। एसीपी ट्रैफिक राधारमण सिंह को विभागीय जांच दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed