फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspection of principal secetary in lohiya village.

लोहिया ग्राम का ये नजारा देखकर अफसर खो बैठा आपा!

Fri, 28 Nov 2014 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Nov 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
inspection of principal secetary in lohiya village.

प्रमुख सचिव पंचायतीराज चंचल तिवारी ने गुरुवार को बीकेटी के लोहिया ग्राम पर्वतपुर पहुंच वहां कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रमुख सचिव ने बीकेटी सीएचसी, तहसील, बेहड करौदी गांव को जोड़ने वाले सड़क मार्ग, राजकीय हाईस्कूल टिकारी में कराए जा रहे निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निर्माण कार्य की घटिया गुणवत्ता व क्रियान्वयन में लेटलतीफी पर प्रमुख सचिव ने संबंधित एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए इनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराने और बीडीओ, एबीएसए, लेखपाल, सीएचसी प्रभारी, लोकनिर्माण विभाग के जेई, पर्वतपुर के प्रधान को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव पंचायती राज चंचल तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुबह दस बजे बीकेटी के गांव पर्वतपुर पहुंचे। यहां उन्होंने निर्मित आवास, शौचालय, सीसी रोड, बिजली व्यवस्था, हैंडपंप, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, मनरेगा संबंधित विकास कार्यों की गुणवत्ता को परखा।

चौपाल लगाकर सुना समस्याओं को

inspection of principal secetary in lohiya village.

सरकारी स्कूल में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगा उनकी समस्याओं को भी सुना। समस्याओं का निस्तारण न होने पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत सूर्य मणि वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।

उन्होंने समूह गठन में लापरवाही बरतने पर एडीओ सहकारिता और शिक्षकों के अनुपात में प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या कम पाए जाने पर एबीएसए को भी फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।

सीएचसी बीकेटी पहुंचे प्रमुख सचिव परिसर में गंदगी पर नाराजगी जताई और प्रभारी डॉ. सुनील रावत को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया।

तहसील कार्यालय में भी प्रमुख सचिव ने मौजूद अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण कर कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, राजस्व वसूली से जुड़े बड़े बकायेदारों और  तहसील दिवस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की स्थिति से जुड़ी पत्रावलियों को देखा।

...तो इंजीनियर को लगाई फटकार

inspection of principal secetary in lohiya village.

सीतापुर रोड से गांव बेहड करौदी को जोड़ने वाली एक किलोमीटर लंबी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव ने दो माह पहले कराए गए सड़क निर्माण की बदहाली देख पीडब्ल्यूडी के अभियंता को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपी जाएगी। सीडीओ योगेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रमुख सचिव पंचायती राज के निरीक्षण के दौरान लोहिया गांव के ग्रामीणों ने गांव में घूर-गड्ढों की जगह आरक्षित न होने और तहसील में वकीलों ने नायब तहसीलदार बीकेटी पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।

प्रमुख सचिव ने सीडीओ को दोनों मामलों की जांच कराते हुए शीघ्र निस्तारित कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed