फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspection

तरबगंज विपणन निरीक्षक कार्यालय की जांच को एसआईटी का गठन

Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
inspection
4द्दस्रड्डश्च5-गोंडा में अमर उजाला में प्रकाशित हुई खबर। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही के अर्द्धशासकीय पत्र के क्रम में तहसील तरबगंज अंतर्गत विपणन निरीक्षक केंद्र के विशेष ऑडिट के लिए शासन स्तर से एसआईटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को जिलाधिकारी ने बताया कि माह अप्रैल 2021 में अमर उजाला समाचार पत्र में ‘तरबगंज में फिर तैयार हो रही अनाज घोटाले की जमीन’ तथा लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न के दुरुपयोग होने का समाचार प्रकाशित हुआ था। डीएम ने तथ्यों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी तरबगंज, जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी व संभागीय लेखाधिकारी (खाद्य) देवीपाटन मंडल गोंडा की टीम गठित कर जांच रिपोर्ट मांगी थी। जांच टीम द्वारा 7 अप्रैल को अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि विपणन गोदाम वजीरगंज की जांच की गई। जांच के वक्त विपणन निरीक्षक कमलेश चंद्र उपस्थित मिले। अभिलेखीय जांच में उचित दर विक्रेता धर्मचन्द्र ओझा ग्राम पंचायत हजरतपुर, आत्म प्रकाश ग्राम पंचायत पुरे डाढू, ऊषा देवी ग्राम पंचायत खीरीडीह, सावित्री देवी ग्राम पंचायत हरिहरपुर द्वारा ब्लाक गोदाम से किए गए खाद्यान्न उठान आदि की विस्तृत जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की रिपोर्ट में गोदाम प्रभारी/ विपणन निरीक्षक कमलेश चन्द्र एवं उचित दर विक्रेता कमश: धर्मचन्द्र ओझा ग्राम पंचायत हजरतपुर, आत्म प्रकाश ग्राम पंचायत पूरेडाढू, ऊषा देवी ग्राम पंचायत खीरीडीह, सावित्री देवी ग्राम पंचायत हरिहरपुर द्वारा दस्तावेजों व अभिलेखों (ई-चालान) में हेराफेरी की कोशिश किया जाना पाया गया। साथ ही विक्रेताओं के साथ विपणन निरीक्षक भी प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए गए। इसके दृष्टिगत जांच टीम द्वारा सभी के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्यवाही किये जाने के साथ ही कमलेश चन्द्र विपणन निरीक्षक केन्द्र वजीरगंज के संपूर्ण कार्यकाल का विशेष संपरीक्षा कराने का अनुरोध उनके द्वारा शासन स्तर से किया गया।

जिलाधिकारी की आख्या के क्रम में 22 जून 2021 को खाद्य आयुक्त द्वारा तत्काल प्रकरण का विशेष ऑडिट कराकर आख्या उपलब्ध कराये जाने के आदेश दिए गए हैं। अनुपालन में प्रश्नगत प्रकरण में विशेष ऑडिट कराने के लिए शासन स्तर से एक टीम गठित की गई है। जिसमें प्रदीप कुमार कुशवाहा, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी (मुख्यालय) मुकुल मनोहर अस्थाना, सहायक लेखाधिकारी (मुख्यालय), डीबी सिंह वरिष्ठ सम्प्रेक्षक (मुख्यालय) को जांच अधिकारी नामित किया गया है, तथा जांच टीम को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल गोंडा में उपस्थित होकर कमलेश चंद विपणन निरीक्षक केन्द्र तरबगंज के संपूर्ण कार्यकाल का विशेष ऑडिट कराकर अपनी आडिट रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर शासन को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed