फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inquiry of bsp government works

मायावती को झटका: शासन में हुए इन कामों की जांच शुरू

Sat, 17 Aug 2013 02:13 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/महेंद्र तिवारी
लखनऊ/ब्यूरो/महेंद्र तिवारी Updated Sat, 17 Aug 2013 02:13 AM IST
विज्ञापन
inquiry of bsp government works

एक साल की मशक्कत के बाद शुक्रवार को सपा सरकार ने बसपा शासनकाल में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बीआरजीएफ) के हुए कामों में गड़बड़ी की तकनीकी जांच का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सरकार ने पूर्व में ईओडब्ल्यू जांच को स्थगित कर जिन 101 परियोजनाओं की तकनीकी जांच का फैसला किया था, उनकी सूची तैयार कर जिलाधिकारियों को भेज दी गई है।

शासन ने जिलाधिकारियों से जांच रिपोर्ट एक महीने में देने को कहा है। जिलाधिकारी तकनीकी जांच के बाद जरूरत होने पर ईओडब्ल्यू जांच की सिफारिश कर सकेंगे।

हालांकि शासनादेश के अनुसार ईओडब्ल्यू को जांच सौंपने के पहले जिलाधिकारियों को अपराधिक कृत्य से जुड़े मामले में संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करनी होगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव पंचायतीराज अशोक कुमार ने जिलाधिकारियों को जिन परियोजनाओं व निर्माण कार्यों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें 2007-08 से 2011-12 तक के काम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर शासन ने अपर मुख्य अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के संबंधित अधिकारियों को जांच समिति के समक्ष अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।

ये है मामला
सपा की सरकार ने सत्ता में आने के बाद बीआरजीएफ के 22 हजार निर्माण कार्यों की ईओडब्ल्यू से जांच कराने की घोषणा की थी।

साथ ही जांच के दौरान संबंधित निर्माण कार्य और उससे जुड़े भुगतान पर रोक लगा दी थी। पर ईओडब्ल्यू जांच एजेंसी द्वारा 22 हजार कार्यों की जांच में असमर्थता जताने के बाद शासन ने ईओडब्ल्यू जांच व भुगतान पर रोक संबंधी आदेश को स्थगित कर दिया था।

साथ ही महज 101 कार्यों की तकनीकी जांच कराने का फैसला किया था। बाकी कामों की जांच डीएम अपने स्तर से कमेटियां गठित कर कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed