{"_id":"5df35b4f8ebc3e87fd1f07c1","slug":"innocent-died-after-drowning-in-pond-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः खेलते-खेलते फिसलकर तालाब में गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः खेलते-खेलते फिसलकर तालाब में गिरा मासूम, मौत
Fri, 13 Dec 2019 03:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 Dec 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बख्शी का तालाब के सरैया बाजार गांव के तालाब में डूबकर तीन साल के मासूम मनीष की बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गई। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। अधिकारियों से बातचीत के बाद पंचनामा भरकर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकौली निवासी हरिकेश की सरैया बाजार में ससुराल है। बृहस्पतिवार को हरिकेश की पत्नी शिवानी बेटे मनीष के साथ मायके पिता धनीराम के घर आई थी। बृहस्पतिवार दोपहर मनीष तालाब के पास खेल रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान खेलते खेलते वह फिसलकर तालाब में डूब गया। ग्रामीणों व परिवारीजनों ने उसे बाहर निकाला और रामसागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था। साथ ही आगे कोई कार्रवाई न करने की बात कही।
विज्ञापन