फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Initiative: Chief Minister Yogi adopted these four community health centers of the state

पहल : मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के इन चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लिया गोद

Wed, 09 Jun 2021 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Jun 2021 12:04 AM IST
सार

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि चारों आदर्श सीएचसी के रूप में विकसित की जाएंगी। यहां बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। सभी को फस्र्ट रेफरल यूनिट के तौर पर उच्चीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
Initiative: Chief Minister Yogi adopted these four community health centers of the state
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों-सीएचसी को गोद लिया है। इसमें दो गोरखपुर और एक-एक सीएचसी वाराणसी व अयोध्या की है। इसी के साथ इन सीएचसी के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। यहां कोविड-19 की तीसरी लहर के दौरान मरीजों को भर्ती करने और इलाज के लिए जरूरी सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अयोध्या की मसौधा सीएचसी को गोद लेने की घोषणा की थी। इसके बाद गोरखपुर की चरगांवा, जंगल कौडिय़ा सीएचसी और वाराणसी की हाथीबाजार सीएचसी को गोद लिया गया है। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि चारों आदर्श सीएचसी के रूप में विकसित की जाएंगी। यहां बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। सभी को फस्र्ट रेफरल यूनिट के तौर पर उच्चीकृत किया जाएगा। 
विज्ञापन


एक सीएचसी में 30 बेड पर मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था होती है। लैब, एक्स-रे जांच आदि की सुविधा भी दी जाती है। अब इसे उच्चीकृत करके पैथोलॉजी जांच के लिए विशेष लैब, डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी। कर्मचारियों और चिकित्सक की कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी जगह से उपलब्ध  स्टाफ की जानकारी ली गई है। सभी सीएचसी के पचास प्रतिशत बेड भविष्य को देखते हुए कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किए जाएंगे। इनमें से ही कुछ बेड को लेवल-टू स्तर के अस्पतालों की तरह इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए, उनके इलाज की व्यवस्था भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव संसाधन की कमी पूरी करना चुनौती 
एक सीएचसी पर पांच डॉक्टरों की तैनाती का मानक है। इसमें एक स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, एक सर्जन, एक एनेस्थेटिस्ट, एक फिजीशियन और एक अन्य किसी विधा का डॉक्टर रखा जाता है। लेकिन अधिकतर सीएचसी पर एनेस्थेटिस्ट नहीं हैं। इसके अलावा फार्मासिस्ट के वहां सिर्फ दो पद हैं। 24 घंटे सीएचसी पर सेवाएं देने के लिए कम से कम तीन फार्मासिस्ट चाहिए होंगे। स्टाफ नर्स के भी सीएचसी पर तीन पद हैं। सीएचसी को उच्चीकृत करने पर नर्स के पद भी बढ़ाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed