फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   infection in Kushwaha's Kidney

'पॉलिटिकल ड्रामा' के बाद अब कुशवाहा के गुर्दे पर अटैक!

Sat, 27 Jul 2013 09:45 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Jul 2013 09:45 AM IST
विज्ञापन
infection in Kushwaha's Kidney

एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के गुर्दे में संक्रमण हो गया है। इसके चलते उनका क्रिएटनिन बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन


अब उन्हें कुछ दिन और संजय गांधी पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती रखा जाएगा।

एसजीपीजीआई के यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कपूर ने बताया कि कुशवाहा की खून की जांच में क्रिएटनिन 2.4 मिली प्रति डेसीलीटर आया है।

इसकी सामान्य मात्रा 1 मिली प्रति डेसीलीटर होती है। गुर्दे की कार्यप्रणाली सामान्य होने तक उन्हें भर्ती रखना होगा।

ऐसी परिस्थितियों में लापरवाही से गुर्दे खराब भी हो सकते हैं। क्रिएटनिन सामान्य होने में कितना समय लगेगा ये कहा नहीं जा सकता।

गौरतलब है कि बाबू सिंह कुशवाहा को चुपचाप संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

उस दौरान उन्होंने दिल की तकलीफ बतायी थी। पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किए गए बाबू सिंह के पहले तो दिल की जांचे हुई।

इसके बाद 23 जुलाई को उनकी एंजियोग्राफी करायी गई। पीजीआई केसूत्रों के फरवरी में उन्हें माइनर हार्ट अटैक पड़ा था।

इसके बाद उनके दिल की रक्तवाहनियों में फैट (वसा) जमा होने के कारण एंजियोप्लास्टी की गई थी।

तब से उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई थी लेकिन अचानक राजधानी पहुंचने के बाद उन्होंने दिल में दिक्कत बतायी और उन्हें पीजीआई में भर्ती करा दिया गया था।

बाबू सिंह कुशवाहा ने पेशाब में खून आने की दिक्कत बतायी थी। जिसकी जांच यूरोलॉजी विभाग में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed