{"_id":"6483e0128d547039b305c5f8","slug":"industrialist-dalmia-and-sherpuriya-relatives-did-not-appear-front-in-stf-2023-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एसटीएफ के सामने नहीं पेश हुए उद्योगपति डालमिया और शेरपुरिया का रिश्तेदार, पिछले हफ्ते भेजा था समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसटीएफ के सामने नहीं पेश हुए उद्योगपति डालमिया और शेरपुरिया का रिश्तेदार, पिछले हफ्ते भेजा था समन
Sat, 10 Jun 2023 08:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 Jun 2023 08:02 AM IST
सार
महाठग संजय राय शेरपुरिया का रिश्तेदार और उद्योगपति डालमिया एसटीएफ के सामने नहीं पेश हुए। पिछले हफ्ते एसटीएफ ने पेश होने के लिए समन भेजा था। शेरपुरिया की कंपनियों के छह निदेशकों को भी समन भेजा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार संजय शेरपुरिया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महाठग संजय राय शेरपुरिया के एनजीओ में छह करोड़ रुपये देने वाले उद्योगपति गौरव डालमिया एसटीएफ के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा शेरपुरिया के करीबी रिश्तेदार पीके राय भी एसटीएफ के सामने पेश नहीं हुआ है।
दोनों को पिछले हफ्ते एसटीएफ मुख्यालय आने के लिए सम्मन भेजा गया था, लेकिन उनकी तरफ से जांच अधिकारियों से कोई संपर्क नहीं साधा गया है। अब एसटीएफ दोनों को दोबारा सम्मन भेजने जा रही है। वहीं दूसरी ओर शेरपुरिया की कंपनियों में निदेशक रहे छह लोगों को भी एसटीएफ ने सम्मन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया है।
इन सभी को 15 जून तक कंपनी से जुड़े कई दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। दरअसल, शेरपुरिया ने इन कंपनियों के जरिए कई फर्जीवाड़े किए थे। उसने कई बैंकों से करीब 400 करोड़ रुपये का कर्ज भी लिया था, जो बाद में वापस नहीं किया था।
विज्ञापन
ये रकम कहां निवेश की गई, एसटीएफ इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए कंपनियों के निदेशकों से पूछताछ करना आवश्यक है।

ईडी की पूछताछ जारी
शेरपुरिया को रिमांड पर लेकर दिल्ली गई ईडी की टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है। उसे एक सप्ताह की रिमांड के बाद शुक्रवार को वापस लखनऊ जेल में दाखिल कराया जाना था, हालांकि जेल अधिकारियों के मुताबिक उसे वापस नहीं लाया गया है। उसकी रिमांड अवधि बढ़ाए जाने को लेकर ईडी के अधिकारियों से संपर्क किय गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।