फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Industrial Area Manufacturers Association General Secretary met the Defense Minister and submitted a memorandum.

Lucknow News: औद्योगिक क्षेत्र निर्माता संघ महासचिव ने रक्षा मंत्री से भेंट कर सौंपा ज्ञापन

Sun, 07 Jun 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Industrial Area Manufacturers Association General Secretary met the Defense Minister and submitted a memorandum.
औद्योगिक क्षेत्र निर्माता संघ महासचिव ने रक्षा मंत्री से भेंट कर सौंपा ज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र निर्माता संघ (सिमा) के महासचिव रितेश श्रीवास्तव ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान संबंधी सुझावों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रितेश श्रीवास्तव ने औद्योगिक विकास, सरकारी खरीद, वित्तीय सहायता, आधारभूत संरचना, अग्नि सुरक्षा तथा तकनीकी सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने यूपीसीडा की ओर से आवंटित निष्क्रिय भूखंडों को वास्तविक उद्यमियों को उपलब्ध कराने तथा 40 वर्ष या उससे अधिक समय से लीज पर संचालित औद्योगिक इकाइयों को फ्रीहोल्ड करने की मांग रखी। ज्ञापन में प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता देने, आयुष उद्योगों के लिए स्थानीय इकाइयों से खरीद आरक्षित करने, इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने तथा निवेश मित्र पोर्टल पर आपत्तियों के निस्तारण के लिए समय देने का सुझाव भी शामिल था। रक्षा मंत्री ने उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed