{"_id":"51af0459276cdb28c8e7c4c89390f884","slug":"industrial-area-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीडा का प्लान-2013 बनाएगा लखनऊ को नोएडा जैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीडा का प्लान-2013 बनाएगा लखनऊ को नोएडा जैसा
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Sat, 09 Nov 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) कानपुर रोड पर नोएडा व ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर नई एकीकृत इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करेगा।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के काउंटर मैग्नेट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है।
इसे इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि क्षेत्र में समेकित औद्योगिक विकास हो सके।
लीडा के मास्टर प्लान-2031 का यह महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। यह निर्णय बुधवार को लीडा निदेशक मंडल की बैठक में किया गया।
यूपीनेडा में अब ऑनलाइन कीजिए टेंडर अप्लाई
प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने लीडा के अफसरों को इस महायोजना को अंतिम रूप देने के लिए जरूरी प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
वे लीडा के अध्यक्ष व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भी हैं।
उन्होंने कहा, बेहतर परिवहन सुविधा और तेजी से बढ़ते शहरीकरण से नोएडा व ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर लखनऊ-कानपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने की काफी संभावनाएं हैं लेकिन यह काम तेजी से करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लीडा की जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाना होगा।
ड्रॉफ्ट में क्या
लीडा के ड्राफ्ट मास्टर प्लान में 84 गांवों में अधिसूचित 29,996 हेक्टेयर क्षेत्र का 20 प्रतिशत भाग औद्योगिक होगा।
इस दिवाली बाजार में छाये एलईडी और होम थियेटर
26 प्रतिशत आवासीय, 20 प्रतिशत ईको फ्रेंडली मनोरंजन क्षेत्र, 16 प्रतिशत परिवहन, 12 प्रतिशत सार्वजनिक/अर्द्ध सार्वजनिक, 4 प्रतिशत मिश्रित व 2 प्रतिशत व्यावसायिक होगा।
निदेशक मंडल ने लीडा के नए कार्यालय भवन निर्माण, कर्मियों की सेवा नियमावली व लखनऊ-कानपुर रोड पर एक बहुमंजिली आवासीय योजना को भी अनुमोदित किया है।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें