फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indo-American entrepreneurs will invest in UP Chief Minister Yogi Adityanath gave confidence

यूपी में इंडो-अमेरिकी उद्यमी करेंगे निवेश, सीएम ने दिया भरोसा, कहा- सरकार निवेशकों की पूरी मदद करेगी

Mon, 14 Dec 2020 11:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Indo-American entrepreneurs will invest in UP Chief Minister Yogi Adityanath gave confidence
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
अमेरिका में रहे उत्तर प्रदेश के उद्यमियों ने प्रदेश में सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। उनका कहना है कि इंडो-अमेरिकी निवेशकों के लिए यूपी शानदार विकल्प है। प्रदेश की प्राकृतिक व मानव संपदा का उपयोग कर न केवल उद्योग को बढ़ाया जा सकता है बल्कि प्रदेश की तरक्की का भी मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। 
विज्ञापन


उप्र. एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका (उपाना) के बैनर तले हुए इन्वेस्टमेंट और टूरिज्म कार्यक्रम में ये निवेशक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुखातिब हुए। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को प्रोत्साहन के लिए पूरी मदद करेगी। 
विज्ञापन


प्रदेश में गंगा, यमुना और सरयू जैसी नदियां हैं तो अयोध्या, काशी, मथुरा, वृंदावन जैसे ऐतिहासिक शहर भी हैं। प्रदेश में ईको टूरिज्म व आध्यात्मिक पर्यटन के विकास की संभावना है। सरकार इन संभावनाओं को अवसर में बदलने के लिए प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार अयोध्या को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। सरकार प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करना चाहती है। महज 3 वर्षों में 30 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण शुरू किया गया है। 
 

16 जिलों में निजी या सरकारी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज नहीं हैं। इसके लिए सरकार जल्द नीति लेकर आएगी। मुख्यमंत्री ने एक जनपद-एक उत्पाद के साथ निवेशकों को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में यूपी की स्थिति, इन्वेस्ट यूपी, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और प्रस्तावित फिल्म सिटी परियोजना के बारे में भी जानकारी दी। 

उपाना के संस्थापक व ट्रस्टी राकेश अग्रवाल ने कहा कि उनका संगठन यूपी के विकास में सहभागिता निभाएगा। अमेरिका में बहुत से उद्यमी यूपी से हैं, वे प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं। जबकि राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां इंवेस्ट फ्रेंडली हैं। 

विकास की नई कहानी लिख रहा यूपी 
न्यूयॉर्क में भारत के काउंसलेट जनरल रणधीर जायसवाल ने कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश औद्योगिक विकास की नई कहानी लिख रहा है। इंडो-अमेरिकी निवेशकों के लिए यूपी शानदार विकल्प है। वहीं अमेरिका में सर्टिफाइड पब्लिक एकाउंटेंट व उद्यमी राजीव अग्रवाल ने प्रदेश में बीते तीन सालों में हुए सुधारों की सराहना की। कहा कि कानून-व्यवस्था तथा सरकार की नीति के कारण प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed