फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IndiGo flights remain cancelled for the sixth day; distressed passengers say they are not getting any help

छठे दिन रद्द रहीं इंडिगो की 22 उड़ानें: परेशान यात्री बोले- नहीं मिल रही कोई मदद, होटल का बिल भी बढ़ रहा

Mon, 08 Dec 2025 09:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Dec 2025 09:24 PM IST
सार

सोमवार को लखनऊ से जाने वाली इंडिगो की 22 उड़ानें रद्द रहीं। जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने कहा कि उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है न ही ठीक से जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
IndiGo flights remain cancelled for the sixth day; distressed passengers say they are not getting any help
- फोटो : amar ujala

विस्तार

इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला छठे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इसके तहत सोमवार को राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों को आने-जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की 22 फ्लाइटें रद्द रहीं। लेकिन रोज की अपेक्षा लखनऊ एयरपोर्ट के इंडिगो एयरलाइंस काउंटर पर आज भी काफी हद तक स्थिति सामान्य नजर आई लेकिन कई उड़ानों के रद्द होने के कारण कई यात्रियों को यहां से वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


सोमवार को भी एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री काफी परेशान नजर आए। वह इंडिगो एयरलाइंस के प्रति काफी नाराज दिखे। उनका कहना था कि उन्हें विमान कैंसिल होने की ऑनलाइन कोई जानकारी नहीं मिली। लेकिन जब वह एयरपोर्ट स्थित इंडिगो काउंटर पर पहुंचे तब पता चला कि उनकी उड़ान रद्द है। उन्हें मंगलवार या बुधवार का समय दिया गया है। जिसकी वजह से दूर से आने वाले यात्रियों को यहां होटल में किराए पर ठहरना पड़ेगा। इससे उनका खर्चा बढ़ गया है।
विज्ञापन


ये भी देखें - इंडिगो की बदइंतजामी से परेशान हो रहे यात्री, पहले टिकट दिया फिर गेट से नहीं दी इंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी देखें - इंडिगो संकट: हनीमून के लिए मॉरीशस जा रहा कपल एयरपोर्ट पर फंसा, कहा- बैंगलोर से एक लाख की फ्लाइट बुक है


एयरपोर्ट पर मौजूद लखनऊ की राधिका अवस्थी ने बताया कि वह मॉरीशस जा रही हैं लेकिन उनकी फ्लाइट कैंसिल है जबकि बेंगलुरु से आगे की फ्लाइट कंफर्म दिख रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर इंडिगो एयरलाइंस वाले कुछ नहीं बता रहे हैं। इसी तरह बेंगलुरु के अंजुम पाशा ने बताया कि वह पिछले 5 दिनों से यहां फंसे हुए हैं। उन्हें इंडिगो एयरलाइंस द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जा रही।

उन्होंने कहा कि होटल में किराए पर रुके हैं, उसका किराया भी काफी महंगा देना पड़ रहा है। इसी तरह दुबई जाने वाले गोरखपुर के सुनील ने बताया कि उन्हें पहले कोई जानकारी नहीं दी गई। जब वह लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे तब इंडिगो काउंटर पर बताया गया कि उनकी अहमदाबाद की फ्लाइट कैंसिल है।

उन्होंने बताया कि यहां से अहमदाबाद, उसके बाद अहमदाबाद से उन्हें दुबई जाना था फिलहाल सोमवार को भी काफी तादाद में लखनऊ आने जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ाने रद्द होने के कारण तमाम यात्री काफी परेशान रहे, उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

ये उड़ानें सोमवार को रहीं रद्द

सोमवार को रद्द हुई इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में मुंबई से बीती रात 12:35 बजे लखनऊ आने वाली 6ई5254, पुणे से सुबह 6 बजे लखनऊ आने वाली 6ई 338, बेंगलुरु से सुबह 9:45 बजे लखनऊ पहुंचने वाली 6ई 6353, दिल्ली से शाम 5:45 बजे लखनऊ आने वाली 6ई 2159, अहमदाबाद से शाम 5:50 बजे लखनऊ आने वाली 6ई 935 और गुवाहाटी से देर शाम 7:25 बजे लखनऊ आने वाली 6ई 6552 और लखनऊ से शाम 4:50 बजे बेंगलुरु जाने वाली 6ई 435, शाम 6:30 बजे अहमदाबाद जाने वाली 6ई 6968, शाम 7:20 बजे दिल्ली जाने वाली 6ई 6615, रात 8:30 बजे चंडीगढ़ जाने वाली 6ई 6552, रात 8:45 बजे बेंगलुरु जाने वाली 6ई 5354, रात 9:40 बजे मुंबई जाने वाली 6ई 5201 और रात 9:55 बजे हैदराबाद जाने वाली 6ई 6166 सहित लखनऊ आने जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की 22 उड़ाने रद्द रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed