{"_id":"5c46243cbdec2273aa6ba4d2","slug":"indigo-flight-returns-to-lucknow-after-one-engine-stalls-mid-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच हवा में खराब हुआ इंडिगो का विमान, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच हवा में खराब हुआ इंडिगो का विमान, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Tue, 22 Jan 2019 01:27 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से जयपुर जा रहे इंडिगो के विमान में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीच रास्ते एक इंजन में गड़बड़ी आ गई। आनन-फानन फ्लाइट को वापस लखनऊ लाकर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान से जयपुर भेजा गया।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट 6ई-451 शाम 4.30 बजे रवाना होती है। हालांकि सोमवार को इसने 24 मिनट की देरी से शाम 4.54 बजे उड़ान भरी। एयरलाइन के सूत्रों के मुताबिक आधा सफर के बीच पायलट को विमान के एक इंजन में गड़बड़ी की आशंका हुई। इसे ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन जब सफलता न मिली तो पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को जानकारी दी। इसके बाद विमान को वापस अमौसी लाया गया। वहीं, यात्रियों को मामले का पता चला तो उनके होश उड़ गए। हड़कम्प मच गया। विमान सुरक्षित उतरने पर सबकी जान में जान आई। इसके बाद दूसरे विमान से यात्रियों को जयपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर जूझते रहे इंजीनियर
एयरलाइंस अधिकारियों के मुताबिक विमान में आई तकनीकी खराबी दूर करने को दिल्ली से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई। देर रात तक इंजीनियर जूझते रहे, लेकिन खराबी दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन