{"_id":"68c022889f549948af067a5d","slug":"indigo-flight-going-to-kathmandu-was-landed-in-emergency-at-lucknow-airport-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: काठमांडू जा रही इंडिगो की उड़ान आपातस्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: काठमांडू जा रही इंडिगो की उड़ान आपातस्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराई गई
Tue, 09 Sep 2025 06:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:20 PM IST
सार
दिल्ली से काठमांडू जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान को आपातकालीन स्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया है। उड़ान में तकनीकी खराबी का हवाला दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार दोपहर दिल्ली से काठमांडू जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान को आपातस्थिति में लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1153 दोपहर लगभग 2:30 बजे काठमांडू एयरपोर्ट के रनवे पर तकनीकी समस्या के चलते वहां नहीं उतर सकी, जिसके कारण उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। जिसकी वजह से वह काठमांडू एयरपोर्ट के ऊपर हवा में चक्कर लगाने के बाद लखनऊ चली आयी। विमान में उस समय कुल 160 यात्री और छह चालक दल के सदस्य सवार थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल से समन्वय कर विमान को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो स्टाफ पूरी तरह सतर्क रहा। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती में भ्रष्टाचार: मामले की जांच शुरू, स्वास्थ्य विभाग के सामने रिकवरी की भी चुनौती
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ईडी ने उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप की 100 करोड़ की संपत्तियां कीं जब्त, 126 करोड़ डायवर्ट करने के मिले सुराग
एयरलाइंस ने यात्रियों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, काठमांडू एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य होने के बाद उड़ान आगे रवाना की जाएगी।