फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India's first village, yet no quality work

Lucknow News: देश का पहला गांव, फिर भी गुणवत्ताविहीन काम

Tue, 10 Dec 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 10 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
India's first village, yet no quality work
श्रावस्ती। देश के प्रथम गांव में विकास की रफ्तार को भले ही गति दी जा रही हो, लेकिन यहां गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा। नेपाल सीमा से सटे सिरसिया के ग्राम मोतीपुर कलां में हो रहे आरसीसी मार्ग निर्माण में इसका प्रमाण देखा जा रहा है। जहां गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य देख ग्रामीण उसके अस्तित्व को लेकर अभी से आशंकित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सिरसिया विकास क्षेत्र का अनुसूचित जनजाति बाहुल्य मोतीपुर कला गांव नेपाल सीमा से सटा है। यहां 200 मीटर आरसीसी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को उबड़-खाबड़ मार्ग से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन गुणवत्ताविहीन निर्माण को देखकर ग्रामीणों में मार्ग की मजबूती को लेकर आशंका सताने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब निर्माण में मिट्टी व पीले ईंट की गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है तो आखिर यह मार्ग कितने दिन टिकेगा।
विज्ञापन

आरसीसी मार्ग ढलाई करने के लिए बनाई जा रही एजिंग जरा सा ठोकर लगने पर ही उजड़ रही है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। ग्रामीण राजेन्द्र प्रताप, पारसनाथ, होली राम, सुखराज, राजेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी से हस्तक्षेप मार्ग निर्माण के गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed