{"_id":"6ab98b1c18d49ee1bb0ac0ba","slug":"indias-buddhist-heritage-on-display-at-the-dhamma-site-lucknow-news-c-13-lko1096-1940749-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धम्म स्थली में दिखी भारत की बौद्ध विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धम्म स्थली में दिखी भारत की बौद्ध विरासत
विज्ञापन
धम्म स्थली कॉफी टेबल बुक को प्री-लॉन्च करतीं श्रीलंका की उच्चायुक्त प्रदीपा महिशिनी कोलोने।
लखनऊ। श्रीलंका की उच्चायुक्त प्रदीपा महिशिनी कोलोने ने रविवार को राज्य ललित कला अकादमी में धम्म स्थली कॉफी टेबल बुक का प्री-लॉन्च किया। लॉर्ड बुद्ध वेलफेयर फाउंडेशन भारत और राज्य ललित कला अकादमी के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय समारोह के दूसरे दिन हुए कार्यक्रम में उन्होंने भारत और श्रीलंका की साझा बौद्ध विरासत को दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों का महत्वपूर्ण आधार बताया।
पुस्तक में बलरामपुर स्थित धम्म स्थली की परिकल्पना और विकास यात्रा के साथ भारत की बौद्ध विरासत, बौद्ध तीर्थ परिपथ, सांस्कृतिक कूटनीति और बौद्ध पर्यटन को प्रस्तुत किया गया है। कोलोने ने कहा कि भगवान बुद्ध का धम्म शांति, करुणा और मैत्री का संदेश देता है। ऐसे प्रकाशन भारत की बौद्ध विरासत को वैश्विक समुदाय से जोड़ने में सहायक होंगे।
सोल ऑफ आर्ट के कलाकार सम्मानित
समारोह में सोल ऑफ आर्ट अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के 12 चयनित कलाकारों को सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में करीब 80 कलाकारों ने चित्रकला, मूर्तिकला, प्रिंटमेकिंग, सिरेमिक, फोटोग्राफी, इंस्टॉलेशन और समकालीन कला की कृतियां प्रदर्शित कीं।