{"_id":"67a90f064da15118d60669e9","slug":"indianness-will-be-strengthened-by-showcasing-the-best-history-of-culture-meenakshi-lucknow-news-c-13-lko1070-1070086-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति के श्रेष्ठ इतिहास के प्रदर्शन से मजबूत होगी भारतीयता : मीनाक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति के श्रेष्ठ इतिहास के प्रदर्शन से मजबूत होगी भारतीयता : मीनाक्षी
विज्ञापन
लखनऊ। आर्य समाज के सत्य सनातन वैदिक सम्मेलन के तहत आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना पर जोर दिया। कहा कि आज के वक्त में भारतीय संस्कृति का क्षरण तेजी से हो रहा है। इसको हमें फिर से पुराने गौरव तक लेकर जाना है।
लालबाग स्थित हरिओम मंदिर में आर्य उप प्रतिनिधि सभा और आर्य युवा मंच की ओर से राष्ट्र धर्म ही सर्वोपरि विषय पर आयोजित गोष्ठी में मीनाक्षी शेहरावत ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिये भारतीय संस्कृति को बिगाड़ा जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया को आज का हथियार बनाकर भारतीय श्रेष्ठ इतिहास को प्रस्तुत करने पर जोर दिया। डॉ. गौतम खट्टर ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में आर्य समाज की ऊंची प्रासंगिकता है। देव दयानंद की शिक्षाएं युवाओं को नया रास्ता दिखाती हैं। मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस जीबी पटनायक व विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिमालय योगी मौजूद रहे। संयोजन मनीष आर्य ने किया। स्वामी वेदामृतानंद, डॉ. रूपचंद्र दीपक, आचार्य सत्यकाम, कांति कुमार आदि मौजूद रहे।