{"_id":"68b13d589eb3d025f70634db","slug":"indian-railway-if-not-jammu-then-saharanpur-or-ambala-trains-to-jammu-remained-cancelled-on-the-second-day-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: जम्मू नहीं तो सहारनपुर या अंबाला ही सही, दूसरे दिन भी निरस्त रहीं जम्मू की ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: जम्मू नहीं तो सहारनपुर या अंबाला ही सही, दूसरे दिन भी निरस्त रहीं जम्मू की ट्रेनें
Fri, 29 Aug 2025 11:10 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:10 AM IST
सार
जम्मू में बारिश से हालात बिगड़ने के बाद सीधी ट्रेनें संचालित नहीं हो रही हैं। ऐसे में यात्री नजदीकी स्टेशनों तक जाने वाली ट्रेनों से जा रहे हैं।
विज्ञापन
यात्री इस तरह ट्रेनों में चढ़कर सफर कर रहे हैं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जम्मू में बारिश से बिगड़े हालात के बाद लगातार दूसरे दिन जम्मू के लिए यात्रियों को कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं मिली। जम्मू से भी बृहस्पतिवार कोई सीधी ट्रेन यहां नहीं पहुंची, लेकिन सहारनपुर और अंबाला से कुछ ट्रेनें लखनऊ आईं।
विज्ञापन
लखनऊ के रास्ते जम्मू जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस, बेगमपुरा, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहीं। जम्मू से आने वाली गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त रही। ऐसे में जम्मू जाने वाले यात्रियों ने सहारनपुर व अंबाला तक जाने वाली ट्रेनों से यात्री की। इसके आगे की यात्रा के लिए वहां दूसरी व्यवस्था देखने की बात की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में उद्योग और व्यापार से जुड़े 99 प्रतिशत आपराधिक कानून होंगे खत्म, जेल की जगह होगा जुर्माना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - टैरिफ की मार : यूपी के निर्यात से जुड़े उद्योग गंभीर संकट में, 22 हजार करोड़ के एक्सपोर्ट पर असर
गोरखपुर निवासी शत्रुध्न तिवारी ने बताया कि एक दिन पहले वह जम्मू का टिकट लेकर ट्रेन से वैष्णोदेवी दर्शन के लिए गए थे। उनकी ट्रेन अंबाला तक ही गई। आगे के लिए निरस्त की गई गई। अंबाला में कटड़ा के हालात सुनने के बाद उनकी आगे जाने की हिम्मत नहीं हुई। वहीं से लौट आए। जम्मू से लौटने वाले अन्य यात्रियों ने भी कुछ ऐसे ही हालात बया किए।
खबर छपी तो नहीं बेचे गए जम्मू के साधारण टिकट
बुधवार को जम्मू तक ट्रेन न जाने के बावजूद यात्रियों को जम्मू तक का साधारण टिकट जारी करने की खबर अमर उजाला छपने पर व्यवस्था में बदलाव हुआ। अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जम्मू का कोई भी टिकट जारी नहीं किया गया। टिकट खिड़की पर तैनात कर्मचारियों ने लोगों को जम्मू तक किसी भी ट्रेन के न जाने की जानकारी भी दी। सूचना पट्ट पर भी इसे लिखा गया। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफाॅर्म नंबर-1 पर हेल्पडेस्क की भी स्थापना की गई है, जहां यात्रियों को ट्रेनों के निरस्तीकरण और विकल्प के बारे में जानकारी दी जाती रही।
फंसे यात्रियों के लिए दो विशेष ट्रेनें
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि जम्मू में बारिश व बाढ़ से बिगड़े हालात के कारण वहां फंसे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेल सेवा को बहाल करने के लिए बृहस्पतिवार को दो विशेष ट्रेनें जम्मू से बनारस और दिल्ली के लिए चलाई गई हैं। बनारस और लखनऊ में यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क भी शुरू की गई है।