फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   india vs west indies match in lucknow

नवाबों की नगरी में पहली बार फटाफट क्रिकेट, ड्रोन कैमरे से दिखेगा खेल का हर एंगल

Mon, 05 Nov 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Nov 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
india vs west indies match in lucknow
इकाना स्टेडियम - फोटो : amar ujala
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों के धूम-धड़ाके, जोश और जीत के जुनून को अपनी आंखों में कैद करने का नवाबों की नगरी का सपना हकीकत में बदलने ही वाला है। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के सितारों के सोमवार दोपहर तक पहुंच जाने के बाद राजधानी में सिर्फ क्रिकेट, चौके और छक्कों की बात होगी।
विज्ञापन


24 साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी कर रही राजधानी में लोगों का जुनून चरम पर है। अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को सिर्फ टीवी में देखने वाले लखनवी उनकी झलक के लिए बेकरार है। उन्हें भरोसा है कि दिवाली से एक दिन पहले मंगलवार को शाम 7 बजे जब दोनों टीमें इकाना स्टेडियम में उतरेंगी तो खूब धूम-धड़ाका होगा। 
विज्ञापन


शहर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच, तैयारी भी उतनी ही पुख्ता
लखनऊ पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच की मेजबानी कर रहा है। प्रशासन से लेकर स्टेडियम प्रबंधन तक पूरी तरह मुस्तैद है। सारी तैयारियां हो चुकी हैं बस क्रिकेटरों के आगमन का इंतजार है। इकाना स्टेडियम में एसएसपी, यूपीसीए के शीर्ष पदाधिकारी और स्टेडियम प्रबंधन के बीच रविवार को कई दौर की बैठक हुई। बीसीसीआई के दिग्गज पिच क्यूरेटर दलजीत सिंह अपने सहयोगी सुरेंद्र यादव के साथ पिच और आउटफील्ड का मुआयना करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से दिखेगा खेल का हर एंगल

india vs west indies match in lucknow
इकाना स्टेडियम - फोटो : amar ujala
ऐसा पहली बार सबसे बड़ी -- 
सबसे बड़ी टीम करेंगी मैच कवरेज
50 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में होने वाले मैच को कवर के लिए 187 ब्राडकास्टर्स की टीम आ रही है। यह किसी भी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले को कवर करने वाली सबसे बड़ी टीम होगी। रविवार को टीम के आधे से ज्यादा सदस्य राजधानी पहुंच गए। 

ड्रोन कैमरे से दिखेगा खेल का हर एंगल
मैच के रोमांच और खेल का हर एंगल दर्शकों तक पहुंचाने के लिएएक स्पाइडर और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी।

5 भाषाओं में कमेंट्री, पहली बार इंटरनेट रेडियो से लाइव कवरेज
लखनऊ से हिंदी और अंग्रेज में जबकि मुंबई स्टूडियो से तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में कमेंट्री होगी। ऑल इंडिया रेडियो हमेशा की तरह लाइव कवरेज करेगा, लेकिन पहली बार दो इंटरनेट रेडियो से हिंदी व अंग्रेजी में लाइव कवरेज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed