{"_id":"6ac2563f01bd7512460de213","slug":"india-vs-west-indies-at-ekana-traffic-arrangements-to-change-due-to-the-match-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकाना में भारत बनाम वेस्टइंडीज: मुकाबले के कारण बदला रहेगा यातायात, दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकाना में भारत बनाम वेस्टइंडीज: मुकाबले के कारण बदला रहेगा यातायात, दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक डायवर्जन
Sun, 04 Oct 2026 07:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:05 PM IST
सार
इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसके लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। देखें, पूरी डिटेल
विज्ञापन
लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसके कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड को पुलिस निकलवाएगी।
विज्ञापन
- अयोध्या रोड से सामान्य यातायात कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। यह कमता तिराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा, लालबत्ती चौराहा, करियप्पा चौराहा, तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा या इंदिरानहर चौराहा होते हुए किसान पथ होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
- कानपुर रोड तिराहा से सामान्य यातायात शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड व अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। यह बाराबिरवा चौराहा, बंगलाबाजार चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा चौराहा, लालबत्ती चौराहा, 1090 चौराहा या दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
- भारी वाहन सुल्तानपुर रोड से अहिमामऊ या अहिमामऊ से सुल्तानपुर रोड की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। ये कबीरपुर तिराहे से किसान पथ होक जा सकेंगे।
- सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले सामान्य यातायात अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। यह अमूल तिराहे से ही डायवर्ट किया जाएगा, जो लुलु मॉल कटिंग से शहीद पथ पर चढ़कर जा सकेगा।
- उतरेठिया अंडरपास चौराहा रायबरेली रोड, कैंंट रोड से बड़े वाहन, बस, कॉमर्शियल वाहन उतरेठिया अंडरपास चौराहा से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहा, कमता तिराहा अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये मोहनलालगंज होते हुए या तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा, करियप्पा चौराहा या हरीकंशगढ़ी किसान पथ होकर जाएंगे।
- हुसड़िया अंडरपास चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात अहिमामऊ चौराहा, शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह शहर क्षेत्र से होकर 1090 चौराहा होते हुए जाएगा।
- लालबत्ती चौराहा की तरफ से बड़े वाहन अहिमामऊ चौराहा, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये लालबत्ती चौराहा से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग या बंगलाबाजार चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होकर जाएंगे।
- सीएमएस मोड़ सुल्तानपुर रोड से अहिमामऊ अंडरपास चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह सीएमएस मोड़ सुल्तानपुर रोड से बाएं अंसल होकर जाएगा।
- कमता से अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैंट, पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर जाने वाले सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेंगे। ये शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदांता हास्पिटल से यू-टर्न लेकर जाएंगे।
- अहिमामऊ से प्लासियो की तरफ यातायात पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन अहिमामऊ चौराहा से एचसीएल तिराहा, संस्कृत तिराहा से ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होकर जाएंगे।
शहीद पथ पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें
- शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें व व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। निजी वाहनों एवं किराये की टैक्सी, कार आदि पर रोक नहीं होगी। मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया एवं सुशांत गोल्फ सिटी के मध्य नहीं रुकेंगी। इन्हें सड़क के दाएं तरफ चलाया जाएगा। ई-रिक्शा शहीद पथ और उसके सर्विस रोड पर भी मैच के दिन प्रतिबंधित रहेगा। ऑटो भी शहीद पथ पर प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन चालक किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मीटर की परिधि में न सवारी उतारेंगे न बैठाएंगे।