{"_id":"5d886ed08ebc3e93a230c9e4","slug":"india-vs-bangladesh-under-23-cricket-series-india-starts-well-rain-may-interrupt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बार बारिश ने दिया टीम इंडिया साथ, डकवर्थ लुइस नियम के आगे बांग्लादेश ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार बारिश ने दिया टीम इंडिया साथ, डकवर्थ लुइस नियम के आगे बांग्लादेश ढेर
Tue, 24 Sep 2019 07:46 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 24 Sep 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लदेश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बांग्लादेश और इस बार टीम इंडिया। बारिश के बाधित तीसरे वनडे मैच में भाग्य इस बार टीम इंडिया के साथ रहा। तीसरे वनडे में भारत की टीम अंडर-23 टीम ने डकवर्थ लुइस नियम के चलते बांग्लादेश पर 49 रन से आसान जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। मैच के दौरान विजेता टीम से यशस्वी जायसवाल (53) और आर्यन जुयाल (51) ने अर्द्धशतकीय पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में अतित सेठ ने तीन विकेट निकालते हुए मेजबानों को जीत की ओर ले गए।
विज्ञापन
टास जीतने का फायदा नहीं उठा सकी मेहमान टीम
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में संभावित बारिश को बांग्लादेशी कप्तान मो. सैफ हसन भांप नहीं पाए और टास जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। आधे घंटे विलंब से शुरू हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने इसका भरपूर फायदा उठाया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी भूपेंद्र जायसवाल और आर्यन जुयाल ने ठोस शुरुआत करते हुए 16 ओवर में बिना विकेट खोकर तेजी से 83 रन जोड़े। इस दौरान बांग्लादेशी टीम के गेंदबाज बेदम दिखे, जिसका फायदा यशस्वी और आर्यन ने उठाते हुए मैदान के चारों ओर मनचाहे शॉट खेले। इस दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और मैच रोक दिया गया।
विज्ञापन
बारिश ने एक बार फिर बिगाड़ा खेल
तकरीबन साढ़े चार घंटे विलंब के बाद निर्णायकों ने एक बार फिर मैच शुरू करने का फैसला किया। यहां से भारतीय टीम ने छह और ओवर खेले और स्कोर को बिना विकेट खोकर 114 रन तक पहुंचा दिया। यशस्वी 63 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 53 और आर्यन 69 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया की पारी समाप्ति के बाद बांग्लादेश को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर बांग्लादेश को 22 ओवर में 174 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
खराब शुरुआत के चलते उबर न सकी बांग्लादेश की टीम
174 रन की चुनौती के सामने बांग्लादेशी टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। एक समय टीम का स्कोर 5.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 27 रन हो गया। इसके बाद अरीफुल हक ने 23 रन की तेज पारी खेली, लेकिन उनके आउट होने के बाद मेहमान टीम एक बार फिर बैकफुट में आ गई। निचले क्रम मेें बल्लेबाजी करने उतरे महादुल इस्लाम ने 38 गेंदों पर आतिशी 50 रन की पारी खेली, जिसमें शुभांग राज की गेंद पर मारे गए तीन छक्के भी शामिल है। बावजूद इसके बांग्लादेशी टीम एक बार फिर लक्ष्य के करीब जाती नहीं दिखी और 21.4 ओवर में 124 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की ओर से तेज गेंदबाज अतित सेठ ने 11 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह और ऋतिक शौकीन दो-दो विकेट लेने में सफल रहे।
संक्षिप्त स्कोर- भारत 22 ओवर में बिना विकेट खोकर 114 रन (यशस्वी भूपेंद्र जायसवाल नाबाद 53, आर्यन जुयाल नाबाद 51), बांग्लादेश 174 रन के संशोधित लक्ष्य के जवाब में 21.4 ओवर में 124 रन पर आउट (महादुल इस्लाम 52, अरीफुल हक 23, अतित सेठ 11 पर तीन, अर्शदीप सिंह 36 पर दो, ऋतिक शौकीन 21 पर दो विकेट)।