फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India to lead the world says BJP leader Ram Madav addressing UP Young thinkers virtual meet

भारत ही दुनिया को दिखाएगा दिशा, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का लेना होगा संकल्प: राम माधव

Mon, 29 Jun 2020 09:48 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 29 Jun 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
India to lead the world says BJP leader Ram Madav addressing UP Young thinkers virtual meet
राम माधव - फोटो : ANI

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव ने कहा कि आज दुनिया में लीडरशिप का अभाव है। भारत ही दुनिया को नेतृत्व और दिशा दिखाएगा। इसके लिए देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। वे रविवार को यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए विश्व संवाद केंद्र में दो दिवसीय उप्र यंग थिंकर्स वर्चुअल मीट को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। देश की सेना सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है। विपक्ष के बयानों से सेना का मनोबल कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोरोना से लड़ाई में पूरा देश केंद्र सरकार के साथ है। चीन के साथ इसी संकल्प शक्ति की जरूरत है।
विज्ञापन


राज्यसभा के पूर्व उपसभापति व वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश ने वैश्वीकरण और बदलते भारत की भूमिका पर कहा कि सरकार, सरोकार से दूर न हो इसके लिए समाज को आगे आना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि आज का भारत 1962 का भारत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का भारत अपने राष्ट्र जीवन के मूल्यों के साथ प्रतिबद्धता में, तकनीकी दक्षता में, सक्षम नेतृत्व का भारत है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पटल पर प्रभावी नेता बनकर उभरे हैं। वर्चुअल मीट में सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, सीएम के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी, नोकिया इंडिया के बिजनेस हेड अजय मेहता, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्रा, लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने भी विचार व्यक्त किए। 


लोकनीति के निदेशक डॉ. सत्येंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्चुअल मीटिंग में देश और दुनिया के इंटरप्रेन्योर, शोधार्थी, सरोकारी और चिंतनशील युवा भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed