फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   india's population to be 1.63 billion till 2050

2050 तक एक अरब 63 करोड़ होगी भारत की जनसंख्या

Wed, 01 Nov 2017 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Nov 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
india's population to be 1.63 billion till 2050
जिला स्वास्थ्य अधिकारियों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
देश की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान में जिस दर से आबादी बढ़ रही है उस हिसाब से 2050 तक देश की जनसंख्या 1.27 से बढ़कर 1.63 अरब हो जाएगी। इस समय विश्व की 17.5 फीसदी आबादी सिर्फ भारत में रहती है।
विज्ञापन


यह कहना है चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक डॉ. नीना गुप्ता का। वे मंगलवार को परिवार नियोजन सेवाओं में बेहतर योगदान करने वाले जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के सम्मान समारोह में बोल रही थीं।
विज्ञापन


समारोह में 12 जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया। डॉ. गुप्ता ने परिवार नियोजन सेवाओं में स्वास्थ्य अधिकारियों की भूमिका अहम बताते हुए कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद देश जनसंख्या स्थिरीकरण से काफी दूर है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने सम्मानित स्वास्थ्य अधिकारियों से सीख लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य विभागों का सहयोग जरूरी

india's population to be 1.63 billion till 2050
जिला स्वास्थ्य अधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सिप्सा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इनमें लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, जौनपुर, मऊ, देवरिया, फिरोजाबाद, सुल्तानपुर, झांसी व आगरा के अधिकारी शामिल हैं। सिप्सा के महाप्रबंधक बीके जैन ने कहा कि परिवार नियोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों को भी बराबर की जिम्मेदारी निभानी होगी।

इसकी सफलता के लिए शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास परियोजना, राष्ट्रीय सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सहभागिता और समन्वय जरूरी है। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया संस्था की निदेशक पूनम मुतरेजा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की लोगों तक पहुंच से ही बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed