{"_id":"59b5a2784f1c1be17f8b5b1c","slug":"india-red-defeated-india-green-in-duleep-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी: इंडिया रेड ने दर्ज की धमाकेदार जीत, ग्रीन को 170 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलीप ट्रॉफी: इंडिया रेड ने दर्ज की धमाकेदार जीत, ग्रीन को 170 रनों से हराया
खेल संवाददाता/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार लेगी कर्ण शर्मा (37.2-10-94-6) की अगुआई में इंडिया रेड ने ग्रीन को 170 रन से करारी मात देते हुए दलीप ट्रॉफी में धमाकेदार शुरुआत की। मैच के अंतिम दिन ग्रीन के लिए करुण नायर ने एक छोर संभालते हुए 120 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही पूरी टीम लड़खड़ा गई और 89.2 ओवर में 303 रन बनाकर आउट हो गई। मैच की दोनों पारियों में रेड के लिए शतक जमाने वाले प्रियांक पांचाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 170 रन के विशाल अंतर से मिली इस जीत के साथ रेड को छह अंक मिले।
विज्ञापन
इकाना स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुकाबले के आखिरी दिन ग्रीन ने 475 रन का पीछा करते हुए दो विकेट खोकर 98 रन से आगे खेलना शुरू किया। 126 रन के योग पर ग्रीन के सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर कर्ण शर्मा की गेंद पर विकेटकीपर पंत द्वारा लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अंकित बवाने कुछ खास कर नहीं सके और 17 रन के निजी योग पर सिद्धार्थ कौल की गेंद पर बोल्ड हुए।
विज्ञापन
कप्तान पार्थिव पटेल भी लंबी पारी नहीं खेल सके और 26 रन बनाकर कर्ण शर्मा की गेंद पर मिडविकेट पर राहुल सिंह को कैच दे बैठे। इस दौरान करुण नायर ने 177 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। हालांकि वे अंत तक टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सके और 120 रन के निजी स्कोर पर कर्ण शर्मा की गेंद पर गली में प्रियांक पांचाल द्वारा लपके गए। अपनी पारी के दौरान करुण ने 203 गेंदों का सामना करते हुए 13 आकर्षक चौके जमाए।
विज्ञापन
करुण के आउट होते ही ग्रीन के शेष चार बल्लेबाज 28 रन जोड़कर आउट हो गए। मयंक डागर ने 80 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम के लिए संघर्ष किया, लेकिन वे टीम की हार नहीं टाल सके। रेड की ओर से कर्ण शर्मा ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाते हुए छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। दूसरे छोर पर तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने 46 रन देकर चार विकेट झटके।