फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India never attacked on any country

भारत एकमात्र देश, जिसने कभी किसी राष्ट्र पर कब्जा नहीं किया

Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
India never attacked on any country
राष्ट्र के स्वाभिमान की कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। भारत विश्व का एकमात्र देश है, जिसने कभी किसी दूसरे देश पर कब्जा नहीं किया है। यह बातें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं। वे शनिवार को उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन की ओर से निराला नगर स्थित होटल में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर रक्षामंत्री ने कहा की व्यापारियों को जितना कम टैक्स देना होगा, उन्हें व्यापार करने में उतनी ही सहूलियत होगी। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व सराफा एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। रक्षामंत्री ने कहा कि वे चाहे मुख्यमंत्री रहे हों या गृहमंत्री, उन्होंने हमेशा व्यापारियों की मदद की है। भविष्य में भी वह उनकी मदद के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे। सराफा एसोसिएशन के सदस्य हॉलमार्किंग की प्रक्रिया के सरलीकरण को लेकर उनसे मिले थे, जिसके बाद उन्होंने उनकी पूरी मदद की। इस दौरान उन्होंने पांच वरिष्ठ व्यापारियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें महेश चंद जैन, कैलाश चंद जैन, सराफ रवींद्र नाथ रस्तोगी, कलल रस्तोगी व कलैश नाथ अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल मुंबई के अध्यक्ष आशीष पेठे एवं बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन दिल्ली के योगेश सिंघल, प्रदीप अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संजय गुप्ता, राम कुमार वर्मा, राम प्रकाश गुप्ता, डॉ. राजकुमार वर्मा, आदिश जैन, अंकित मल्होत्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed