फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India-Nepal Friendship Festival organized from 5 to 23 February

UP: भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 5 से 23 फरवरी तक, दोनों देशों के कलाकार होंगे शामिल

Wed, 29 Jan 2025 05:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Jan 2025 05:01 PM IST
सार

दोनों देशों के कलाकार गीत, संगीत और नृत्य पेशकर भारत और नेपाल के संबंधों और साझी विरासत को सुदृढ़ करेंगे। यह आयोजन भावी पीढ़ी और विद्यार्थियों के बीच भारत नेपाल के गौरवशाली इतिहास और देश प्रेम की भावना को सुदृढ़ करने में सहयोगी होगा।

विज्ञापन
India-Nepal Friendship Festival organized from 5 to 23 February
यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत-नेपाल की साझी सांस्कृतिक विरासत को बरकरार रखने की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए संस्कृति विभाग भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन कर रहा है। महोत्सव में मित्र राष्ट्र नेपाल और उत्तर प्रदेश के कलाकार संगीत, लोक गीत व नृत्य पेश करेंगे। भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव सांस्कृतिक यात्रा 5 फरवरी को सिद्धार्थनगर से प्रारंभ होकर महाराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी होते हुए 23 फरवरी को पीलीभीत में समाप्त होगी।

विज्ञापन


संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के तराई सीमा क्षेत्र के जनपदों में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव-2024-25 का आयोजन स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य सीमावर्ती जनपदों में युवा पीढ़ी एवं विद्यार्थियों के बीच प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना एवं देश प्रेम की भावना को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने बताया कि भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव, भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने और दोनों देशों के सांस्कृतिक, सामाजिक और कूटनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। यह महोत्सव दोनों देशों की सदियों प्राचीन संबंधों और साझी संस्कृति और पारंपरिक संबंधों को बढ़ावा देता है। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला प्रदर्शन, संगीत, नृत्य, और पारंपरिक भोजन की विशेषताएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयवीर सिंह ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच भाषा, धर्म, रीति-रिवाज, और त्योहारों की साझी विरासत इस महोत्सव को और भी खास बनाती है। दोनों देशों के नागरिकों को एक मंच पर लाने का अवसर प्रदान करता है, जिससे मैत्री और सहयोग की भावना और भी प्रगाढ़ होती है। यह कार्यक्रम 5 फरवरी 2025 से सिद्धार्थ नगर से प्रारंभ होकर 23 फरवरी को पीलीभीत में होगा। महोत्सव के लिए सांस्कृति विभाग से नोडल अधिकारी नामित किया गया है।


पर्यटन मंत्री ने कहा कि महोत्सव के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित जनपदों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव सांस्कृतिक यात्रा 5-7 फरवरी को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, सिद्धार्थनगर, 11 फरवरी को जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, महराजगंज, 13 फरवरी को बुद्ध पीजी महाविद्यालय, कुशीनगर, 15 फरवरी को एसएसबी ग्राउंड, बलरामपुर, 17 फरवरी को जगजीत इंटर कॉलेज, श्रावस्ती, 19 फरवरी को लार्ड बुद्धा इंटर कॉलेज, बहराइच, 21 फरवरी को राजकीय एकलव्य आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज/एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना परिसर, लखीमपुर खीरी और 22-23 फरवरी को गांधी स्टेडियम प्रेक्षागृह ड्रमण्ड इंटर कॉलेज, पीलीभीत में समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed