फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Independence members have no key to make district panchayat president in Gonda, no party got majority

गोंडा में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की चाबी निर्दलीय सदस्यों के पास, किसी दल को नहीं मिला बहुमत 

Sat, 08 May 2021 12:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 08 May 2021 12:51 AM IST
सार

पंचायत चुनाव के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की कुंजी इस बार निर्दलीय सदस्यों के पास है। पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी भाजपा व सपा बहुमत से बहुत दूर है। 65 सदस्यीय सदन में अध्यक्ष पद के लिए ३३ सदस्य अनिवार्य है।

विज्ञापन
Independence members have no key to make district panchayat president in Gonda, no party got majority
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की कुंजी इस बार निर्दलीय सदस्यों के पास है। पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी भाजपा व सपा बहुमत से बहुत दूर है। 65 सदस्यीय सदन में अध्यक्ष पद के लिए ३३ सदस्य अनिवार्य है। लेकिन इस आंकड़े से भाजपा व सपा दोनों बहुत दूर हैं। भाजपा और सपा की ओर से जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशी तो उतारे गए, लेकिन रणनीति में कमी के कारण बहुमत से दोनों बहुत दूर हैं। दोनो दल अभी तक 33 का जादुई आंकड़ा पूरा करने में सफल नही दिख रहे हैं। भाजपा ने दो नामों पर विचार तो करना शुरू किया है, लेकिन इसे लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। जिले में अध्यक्ष पद अनारक्षित होने से कई बड़ों के सामने आने की उम्मीद थी, लेकिन परिणाम के बाद लोग कदम पीछे खींच रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से जिला पंचायत चुनाव में साल 1995 से अहम भूमिका निभाने वाले सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अनदेखी की गई। जिसका असर चुनाव में भी देखने को मिला।  चुनाव में उल्टा दांव पड़ने के बाद भी भाजपा अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी तय करने की कसरत में जुटी है। पार्टी के अहम पदाधिकारियों और विधायक, सांसदों के साथ एक गोपनीय बैठक भी हो चुकी है। बैठक में दो नाम सामने आए, जिनमें एक सदस्य ने तो हाथ खड़े कर दिए हैं। दूसरा प्रत्याशी पार्टी के एक खेमे से जुड़ा है इसलिए वह मौन ही है। माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से कोई प्रत्याशी तय करने से पहले पार्टी यह भी आंक रही है कि जीत कैैसे मिल सकती है। फिलहाल पार्टी के नेता हुंकार तो भर रहे हैं, लेकिन जीत के आश्वस्त नजर नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पंडित सिंह के न रहने से पड़ेगा असर
अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपा व सपा को आमने सामने करने में सांसद बृजभूषण शरण व पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह डटे रहते थे। २०१५ केपंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पंडित सिंह की बहू श्रद्धा सिंह ने जीत हासिल की थी। उस समय पंडित सिंह अखिलेश यादव सरकार में कृषि मंत्री थे। लेकिन २०१७ में विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पंडित सिंह ने अपनी बहू से इस्तीफा दिला दिया था। इसके बाद सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी पूर्व सांसद केतकी सिंह अध्यक्ष बनीं थीं। लेकिन पंडित सिंह के असमय निधन से पंचायत अध्यक्ष पर सपा की ओर दावेदारी करना कठिन प्रतीत होने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले सदस्यों की दलीय व निर्दलीय की स्थिति 
कुल सदस्यों की संख्या 65
भाजपा 16
सपा 13
बसपा 2
प्रसपा 1
निर्दलीय 33

जिला पंचायत के विजयी प्रत्याशियों के नाम

1-तरबगंज प्रथम - अष्टभुजा मिश्र - सपा
2-तरबगंज द्वितीय- रामधोख मिश्र- निर्दल
3-तरबगंज तृतीय - नीलम - भाजपा
4-तरबगंज चतुर्थ- संगीता सिंह -भाजपा

5-कटरा बाजार प्रथम - भवानी प्रसाद जायसवाल- भाजपा
6-कटरा द्वितीय- प्यारे निषाद - भाजपा
7-कटरा तृतीय- रूप नरायन उर्फ चवन्नी- सपा
8-कटरा चतुर्थ- अब्दुल वकार खां- सपा

9-मुजेहना प्रथम- आनंदसेन -निर्दल
10-मुजेहना द्वितीय- नीलम यादव- भाजपा
11-मुजेहना तृतीय- मुस्तकीम खां- निर्दल
12- मुजेहना चतुर्थ- दिनेश कुमार - निर्दल


13- छपिया प्रथम- जगदीश पटेल- बसपा
14- छपिया द्वितीय- बृजेश प्रताप नरायन सिंह- निर्दल
15- छपिया तृतीय- मालती देवी- निर्दल
16-छपिया चतुर्थ- अंकिता सिंह -निर्दल


17- इटियाथोक प्रथम- प्रेमा देवी- निर्दल
18- इटियाथोक द्वितीय- शकीना बानो- सपा
19- इटियाथोक तृतीय- गीता- प्रसपा
20- इटियाथोक चतुर्थ- अनवर शकील - सपा


21- रुपईडीह प्रथम- पीर अली- निर्दल
22- रुपईडीह द्वितीय- नमिता तिवारी- निर्दल
23- रुपईडीह तृतीय- श्रवण शुक्ल- निर्दल
24- रुपईडीह चतुर्थ- कमला- निर्दल
25- रुपईडीह पंचम- मनोज कुमार शुक्ल- सपा

26- झंझरी प्रथम- रेनू सिंह - भाजपा
27- झंझरी द्वितीय- निर्मला पांडेय- भाजपा
28- झंझरी तृतीय- घनश्याम मिश्र - निर्दल
29- झंझरी चतुर्थ- अनुराधा शुक्ला भाजपा
30 -झंझरी पंचम- अजमत जलील खां- बसपा


31- वजीरगंज प्रथम- रणजीत सिंह- सपा
32- वजीरगंज द्वितीय- अमरीशदत्त सिंह- भाजपा
33- वजीरगंज तृतीय- हृदयराम यादव- निर्दल


34- बेलसर प्रथम - रविंद्र कुमार पांडेय- निर्दल
35- बेलसर द्वितीय- कामिनी सिंह- निर्दल
36- बेलसर तृतीय- चंद्र प्रकाश सिंह- भाजपा
37- बेलसर चतुर्थ- मीना पासवान- निर्दल


38- परसपुर प्रथम - सारिका सिंह- भाजपा
39- परसपुर द्वितीय- कमलेश पासवान- सपा
40- परसपुर तृतीय- रीमा विश्वकर्मा- सपा
41- परसपुर चतुर्थ- विनय शंकर उर्फ विन्नू दूबे- सपा
42- परसपुर पंचम- अनामिका सिंह- भाजपा


43- पंडरीकृपाल प्रथम- सोनी सिंह -निर्दल
44- पंडरीकृपाल द्वितीय- अंकिता- निर्दल
45- पंडरीकृपाल तृतीय- किरन गौतम- भाजपा


46- हलधरमऊ प्रथम- राजकुमार- सपा
47- हलधरमऊ द्वितीय- नंदकुमार - सपा
48- हलधरमऊ तृतीय- रामफेर- निर्दल
49-हलधरमऊ चतुर्थ- नेहा सिंह- निर्दल

50- नवाबगंज प्रथम- महेंद्र सिंह- निर्दल
51- नवाबगंज द्वितीय- ईंदल यादव- निर्दल
52- नवाबगंज तृतीय- जनार्दन सिंह- निर्दल
53- नवाबगंज चतुर्थ- रीतू पासवान- निर्दल

54- बभनोत प्रथम - कृष्णावती - निर्दल
55- बभनजोत द्वितीय-  शांति भूषण मणि उर्फ मनोज तिवारी- निर्दल
56- बभनजोत तृतीय- अमर यादव - सपा
57- बभनजोत चतुर्थ - अनीता वर्मा- निर्दल

58- करनैलगंज प्रथम- अर्चना सिंह- भाजपा
59- करनैलगंज द्वितीय -विवेक सिंह- निर्दल
60- करनैलगंज तृतीय- इंद्रावती - निर्दल

61- मनकापुर- प्रथम प्रमोद चंचल आर्य- भाजपा
62- मनकापुर द्वितीय- जनार्दन वर्मा- भाजपा
63-मनकापुर तृतीय- विजय कुमार शर्मा -निर्दल
64- मनकापुर- चतुर्थ - विजय यादव -सपा
65 -मनकापुर पंचम- रामतीरथ भारती-निर्दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed