Independence Day 2020: सीएम योगी ने किया विधान भवन में ध्वजारोहण, यूपी में कड़ी सुरक्षा
कोरोना काल में देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वीं बार लालकिले पर झंडा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया।वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सुबह 9 बजे विधान भवन पर ध्वजारोहण किया। इसके अलावा, प्रदेश में जगह-जगह झंडारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यहां पढ़ें पूरे यूपी का अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस दौरान सीएम योगी ने संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, अधिकारीगण, उपस्थित भाइयों, बहनों, आप सभी को 74वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके नेतृत्व में स्वाधीनता का आंदोलन चला था। सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बाबा साहब डॉ. बी.आर.अम्बेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे भारत माता के वीर सपूतों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हुए मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए उत्साह और उमंग का दिन है। हम सब जानते हैं कि अनगिनत त्याग और बलिदान के फलस्वरूप 15 अगस्त 1947 को देश को स्वाधीनता प्राप्त हुई थी। मैं इस अवसर पर सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी को कोटि-कोटि नमन करता हूं।
सीएम योगी ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से व्यवस्थित रूप में कार्ययोजना प्रारम्भ हुई, उसी का परिणाम है कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत, सुरक्षित और संतोषजनक स्थिति में है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब देश हर्षोल्लास के साथ अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तो दूसरी ओर हम सबके सामने वैश्विक महामारी कोविड-19 की त्रासदी भी है। सीएम ने कहा कि मैं इस अवसर पर हृदय से इन सभी का अभिनंदन करता हूं। जिन लोगों ने दूसरों की सेवा व जान बचाते हुए, संकमण की वजह से अपनी जान गंवाई है, ऐसे सभी कोरोना वॉरियर्स को भी मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ देश की इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए कोरोना वॉरियर्स के रूप में हमारे जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वच्छताकर्मियों, पुलिस और मिलिट्री से जुड़े जवानों ने सराहनीय कार्य किया है।
सीएम योगी ने कहा कि जब देश 74वां स्वाधीनता दिवस मना रहा है, तब स्वाभाविक रूप से हम सबको देश की स्वाधीनता के महत्व को समझना होगा और इस स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सार्थक प्रयास, प्रत्येक भारतवासी के स्तर पर हो सकते हैं, इसका भी अवश्य ध्यान रखना होगा।
अप्रतिम त्याग और बलिदान से मां भारती को ब्रितानी परतंत्रता से मुक्त कराने वाले हुतात्माओं को कोटिशः नमन। आइए, हम सभी आज के पावन अवसर पर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत-समावेशी भारत' के निर्माण हेतु संकल्पित हों।
जय हिंद!
74वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 15, 2020
अप्रतिम त्याग और बलिदान से माँ भारती को ब्रितानी परतंत्रता से मुक्त कराने वाले हुतात्माओं को कोटिशः नमन।
आइए, हम सभी आज के पावन अवसर पर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत-समावेशी भारत' के निर्माण हेतु संकल्पित हों।
जय हिंद! pic.twitter.com/6w4fubqWH4
कांग्रेस पार्टी कार्यालय में अजय कुमार लल्लू ने झंडा फहराया
मेरठ में विकास भवन में झंडा फहराया
मैनपुरी में कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण
एटा कलेक्ट्रेट में जिलाधीकारी ने तिरंगा फहराया