{"_id":"c552113bc9aee6a07ad93a765561879f","slug":"indefinite-petrol-pump-strike-starts-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में फिर हड़ताल, रुकी डीजल पेट्रोल की धार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में फिर हड़ताल, रुकी डीजल पेट्रोल की धार!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
सोमवार देर रात केकेसी तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के कैशियर की हत्या और लूट की वारदात तूल पकड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
पुलिस की नाकामी और अराजक तत्वों की गुंडई का खामियाजा एक बार फिर लखनऊ के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
प्रेटोल डीलर एसोसिएशन मंगलवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि हत्या के विरोध में आज शाम चार बजे के बाद लखनऊ जिले के सभी 145 पेट्रोल पंप की अनिश्चितकालीन हड़ताल है।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि अगर 48 घंटे में वारदात का खुलासा नहीं हुआ, तो हड़ताल प्रदेशभर में होगी।
गौरतलब है कि राजधानी में हर कुछ दिन पर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं और इसका नुकसान आम जनता को उठाना पड़ता है।
कुछ दिन पहले भी एक पेट्रोल पंप पर लूट से हुई लूट पर पूरे सूबे में पेट्रोल पंप संचालकों ने अचानक हड़ताल कर दी थी।
एक बार फिर वैसी ही स्थिति पनपती नजर आ रही है।