फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ind Vs Eng match in Lucknow: Prices of hotels also increased along with tickets

लखनऊ में Ind Vs Eng मैच: टिकटों के साथ चढ़े होटलों के भी दाम, डेढ़ लाख तक पहुंचा कमरों का किराया

Fri, 20 Oct 2023 07:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 20 Oct 2023 07:08 AM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच 29 अक्तूबर को होने वाले मैच के लिए टिकट की मारामारी के साथ होटल रूम के लिए महंगी कीमत चुकानी पड़ रही है। ज्यादातर अच्छे होटल बुक हो चुके हैं।

विज्ञापन
Ind Vs Eng match in Lucknow: Prices of hotels also increased along with tickets
29 को होने वाले मैच के लिए सारे टिकट बिक चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में इन दिनों क्रिकेट विश्वकप का खुमार छाया है। 29 अक्तूबर को भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले से इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है। टीम इंडिया का मैच देखने के लिए बाहर से भी काफी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। इसके चलते लखनऊ में होटल फुल हो गए हैं। बुकिंग के लिए जारी मारामारी के बीच होटल का एक दिन का किराया 60 हजार रुपये से शुरू होकर 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

एक फाइव स्टार होटल के प्रबंधक का कहना है कि हमें कुछ बोलने से मना किया गया है, पर 1.5 लाख रुपये तक किराया पहुंचने की बात सही है। होटल कारोबारियों में इस बात को लेकर भी सुगबुगाहट है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक मुकाबला देखने आ सकते हैं। इस वजह से मैच और अहम हो गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के ज्वॉइंट सेक्रेटरी श्याम कृष्णानी ने बताया कि शहर में छोटे-बड़े मिलाकर 1000 से अधिक होटल हैं। इनमें से 100 प्रमुख होटलों में शामिल हैं। किराये में तेजी के बावजूद विश्वकप मैच के चलते सभी होटल फुल हैं। इंग्लैंड की टीम होटल सेंट्रम में रुकेगी। इसके एमडी सर्वेश गोयल का कहना है कि होटलों में जबरदस्त बुकिंग है, कहीं जगह खाली नहीं है। गोमतीनगर के एक होटल संचालक ने बताया कि लोगों ने ग्रुप में होटल बुक करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मुकाबलों से टिकट चार गुना तक महंगा
 विश्वकप में अन्य टीमों के मैचों के दौरान इकाना स्टेडियम में सीटें खाली दिख रही हैं। हालांकि, 29 अक्तूबर को भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले के टिकटों का टोटा है। ऐसा तब है जब अन्य मुकाबलों की तुलना में इस मैच के टिकट चार गुना तक महंगे हैं। फिर भी ऑनलाइन टिकट मिलने के कुछ ही देर बाद वेबसाइट बंद हो जाती है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इकाना स्टेडियम के गेट नंबर दो पर टिकट काउंटर खोलने के संकेत दिए हैं।

टिकट दरों में इतना है अंतर

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड (21अक्तूबर) भारत बनाम इंग्लैंड (29 अक्तूबर)
जनरल स्टैंड                                    जनरल स्टैंड

499 -                                     1500
700 -                                     2100
750 -                                     2750
1100 -                                     3250

नॉर्थ प्रेसीडेंशिल गैलरी                         नॉर्थ प्रेसीडेंशिल गैलरी
2500                                              6500
साउथ प्रेसीडेंशिल गैलरी                         साउथ प्रेसीडेंशिल गैलरी
3500                                                 8000

नॉर्थ प्लेटिनम लॉन                         नॉर्थ प्लेटिनम लॉन
4000                                     15000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed