फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   INCREASING corona cases in maharashtra, alert in lucknow also

महाराष्ट्र में मरीज बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लखनऊ में भी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग बढ़ाई

Sun, 21 Feb 2021 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
INCREASING corona cases in maharashtra, alert in lucknow also
महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में लगी टीम को दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर फोकस सैंपलिंग के तहत कुछ लोगों की जांच करते रहने की रणनीति अपनाई गई है।
विज्ञापन

राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो दिन से 10 से कम थी। राजधानी से महाराष्ट्र का सीधा जुड़ाव है। ऐसे में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। महाराष्ट्र से एयरपोर्ट से आने वालों की सूची भी स्वास्थ्य विभाग रख रहा है। उन्हें फोन करके स्थिति के बारे में जानकारी ली जा रही है। एसीएमओ डॉ. एमके सिंह ने बताया कि दो दिन से कांट्रैक्ट ट्रेसिंग का दायरा बढ़ा दिया गया है। फरवरी में विशेष तौर पर निगरानी की जाएगी। पहले तय किया गया था कि ट्रेसिंग टीमें कम की जाएंगी, लेकिन महाराष्ट्र के हालात देखते हुए सभी टीमों को लगाया गया है। प्रतिदिन करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

16 मरीज मिले
राजधानी में शनिवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई। इसमें रायबरेली रोड दो, गोल्फ सिटी दो, कैंट में एक, चिनहट में एक सहित अन्य स्थानों पर पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6382 लोगों के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed