{"_id":"655dfc314d126e77db06d7f5","slug":"increased-remuneration-of-driver-conductors-of-up-transport-corporation-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का तोहफा: परिवहन निगम के ड्राइवर-कन्डक्टर का बढ़ा पारिश्रामिक, जानिए अब किस दर से होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का तोहफा: परिवहन निगम के ड्राइवर-कन्डक्टर का बढ़ा पारिश्रामिक, जानिए अब किस दर से होगा भुगतान
Wed, 22 Nov 2023 06:33 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 22 Nov 2023 06:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अशोक कुमार ने बताया कि सीएम योगी एवं परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन निगम में कार्यरत ड्राइवरों-कन्डक्टरों की पारिश्रमिक दरों को पुनरीक्षित किया गया है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग में संविदा पर कार्य कर रहे ड्राइवरों- कन्डक्टरों को योगी सरकार ने तोहफा दिया है। सरकार ने संविदा ड्राइवरों- कन्डक्टरों का पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय लिया है। आगामी 1 दिसम्बर, 2023 से ड्राइवरों-कन्डक्टरों के पारिश्रमिक में प्रति किमी 14 पैसे की दर से अधिक भुगतान किया जाएगा। इससे परिवहन निगम की बसों में कार्यरत 30 हजार से अधिक ड्राइवरों-कन्डक्टरों को लाभ मिलेगा। इस सम्बंध में प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
1 दिसंबर से लागू होगी नई दर
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अशोक कुमार ने बताया कि सीएम योगी एवं परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन निगम में कार्यरत ड्राइवरों-कन्डक्टरों की पारिश्रमिक दरों को पुनरीक्षित किया गया है। अभी तक 1.75 रुपए प्रति किमी की दर से भुगतान किया जा रहा था, जिसे पुनरीक्षण के पश्चात बढ़ाकर 1.89 रुपए प्रति किमी कर दिया गया है। नई दर से देय भुगतान 1 दिसम्बर, 2023 से लागू होगा।
विज्ञापन
इन्हें नहीं मिलेगा लाभ
उन्होंने बताया कि नोएडा क्षेत्र की नगरीय बसें, इसी क्षेत्र की ग्रामीण सेवाएं, एनसीआर क्षेत्र के अन्तर्गत कौशाम्बी, साहिबाबाद एवं लोनी डिपो व एनसीआर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले समस्त डिपोज की ग्रामीण सेवाओं में कार्यरत केवल संविदा चालकों, गोरखपुर क्षेत्र की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के निकट सौनोली, सिद्धार्थनगर एवं महाराजगंज बस डिपो के संविदा चालक एवं उप नगरीय सेवाओं के ड्राइवरों को छोड़कर शेष संविदा ड्राइवर-कन्डक्टर को ही इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन