फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Increased grade pay for state employees.

सरकारी कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे की सौगात जल्द

Sun, 03 Jan 2016 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Jan 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
Increased grade pay for state employees.

प्रदेश सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जल्द ही नए साल का सौगात देने की तैयारी कर रही है। कर्मचारियों का ग्रेड पे बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को मुख्य सचिव समिति ने मंजूरी दे दी है। अब कैबिनेट की मुहर लगने के बाद सूबे के करीब 10 हजार कर्मचारियों इसका फायदा मिल सकेगा।

विज्ञापन


सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी काफी समय से 1900 ग्रेड पे पा रहे हैं, जबकि सचिवालय के बाहर के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को अभी 1800 ग्रेड पे ही मिल रहा है।
विज्ञापन


सचिवालय के बाहर के कर्मचारी संगठन चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को भी सचिवालय की तरह 1900 ग्रेड पे देने की मांग कर रहे थे। कार्मिक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों इस मामले को विचार के लिए मुख्य सचिव समिति की बैठक में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सचिवालय के बाहर के कर्मियों को भी 1900 ग्रेड पे देने का लाभ देने पर सहमति दे दी है। अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव समिति की सिफारिश को विचार केलिए अब कैबिनेट को भेजा जाएगा।

मिलने लगेगा एक समान ग्रेड पे का लाभ

Increased grade pay for state employees.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को एक समान ग्रेड पे का लाभ मिलने लगेगा।

इन्हें मिलेगा लाभ
चतुर्थ श्रेणी के ऐसे पद जो पूर्व वेतनमान 2610-3540, 2650-4000 तथा 2750-4400 में थे और जो चतुर्थ श्रेणी के निम्नतम पद से कुछेक शर्तों के अधीन पदोन्नति की व्यवस्था थी, उन पदों पर वर्तमान में स्वीकृत वेतनबैंड-1, ग्रेड पे-1800 के स्थान पर उच्चीकृत व संशोधित ग्रेड पे-1900 दिया जा सकेगा। यह लाभ विभागीय शासनादेश जारी होने की तिथि से मिल सकेगा।

इस पर उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दूबे का कहना है कि इस फैसले से 26 साल की सेवा पूरी कर चुके करीब 10 हजार कर्मियों को फायदा मिलेगा। उम्मीद है कि सरकार मौलिक पदों पर कार्यरत ग्रेड पे-1800 पाने वाले कर्मियों के हित में भी जल्द सकारात्मक फैसला करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed