फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   income tax rate n lucknow

आयकर विभाग की ताबड़-तोड़ छापेमारी

Wed, 31 Jul 2013 09:52 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 09:52 PM IST
विज्ञापन
income tax rate n lucknow

आयकर विभाग ने बुधवार को हिंद चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बिल्डर एप्को इंफ्रास्ट्रक्चर के 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

विज्ञापन


इनमें चैरिटेबल ट्रस्ट के पांच एवं बिल्डर के सात ठिकाने शामिल रहे।

चैरिटेबल ट्रस्ट के लखनऊ स्थित शेखर अस्पताल में आयकर अफसरों और सुरक्षा कर्मियों के बीच गेट खोलने को लेकर झड़प भी हुई।

दोनों पक्षों में धक्कामुक्की होने के बाद भी जब आयकर अफसर जांच करने के लिए अस्पताल में दाखिल नहीं हो सके तो उन्होंने पुलिस फोर्स बुलाई।

पुलिस ने हस्तक्षेप करके अस्पताल का गेट खुलवाया। इसके बाद अफसर अस्पताल में प्रवेश कर सके और जांच की प्रक्रिया शुरू हुई।

अफसरों ने चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बिल्डर के ठिकानों से तमाम दस्तावेजों को सीज किया है।

वहीं हिंद मेडिकल कॉलेज से लाखों रुपए बरामद हुए हैं। यह रुपए निदेशक के कक्ष से निकले हैं।

चैरिटेबल ट्रस्ट के पांच ठिकानों में लखनऊ के इंदिरानगर बी ब्लॉक स्थित शेखर अस्पताल, इसी इलाके में अस्पताल के मुखिया एवं निदेशक के आवास, बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंस एवं ट्रस्ट के दफ्तर जांच के दायरे में आए।

सभी ठिकानों पर छापेमारी के बाद सुबह करीब 8 बजे से जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन अफसरों की टीम शेखर अस्पताल में दाखिल नहीं हो सकी।

यह टीम सुबह 7:45 बजे पहुंची तो अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।

अस्पताल का गेट खुलवाने को लेकर अफसरों ने धक्कामुक्की शुरू कर दी तो सुरक्षाकर्मी भी अड़ गए और चेतावनी दी कि जब तक मुखिया का आदेश नहीं मिलेगा किसी को दाखिल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में आधे घंटे तक झड़प होने के बाद अफसरों ने गाजीपुर थाने से पुलिस फोर्स बुलाई। पुलिस ने अस्पताल का गेट खुलवाया।

इसके बाद पुलिस ने गेट पर अपना डेरा डाला तो जांच की कार्रवाई शुरू हुई। वहीं मेडिकल कॉलेज में जब अफसरों ने निदेशक के कक्ष का ताला तोड़कर जांच की तो वहां से लाखों रुपए बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो यह नकदी 50 लाख रुपए से अधिक है। संयुक्त निदेशक निमिशा सिंह ने नकदी बरामद की पुष्टि करते हुए बताया कि कुल कितने रुपए मिले इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed