फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   income tax raid in a businessman's place in lucknow.

छापेमारी में आईटी टीम को मिला धन का जखीरा, पांच करोड़ कैश सहित 50 किलो सोना बरामद

Wed, 18 Jul 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jul 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
income tax raid in a businessman's place in lucknow.
सराफा कारोबारी की कोठी। - फोटो : amar ujala

आयकर विभाग ने मंगलवार को लखनऊ के बड़े प्रापर्टी डीलर एवं सराफा कारोबारी के लखनऊ और मुंबई स्थित छह ठिकानों पर छापेमारी की। जिसमें अफसरों को कारोबारी के घर से 50 किलो सोना एवं पांच करोड़ रुपये का कैश बरामद हुआ। देर रात तक जांच का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन


अफसरों की मानें तो सोने एवं कैश की बरामदगी और बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त बड़े पैमाने पर काले धन के निवेश एवं आयकर चोरी के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। यह छापेमारी आयकर (जांच) इकाई की लखनऊ एवं इलाहाबाद की टीम ने संयुक्त रूप एडीआईटी रवि मल्होत्रा के नेतृत्व में की।
विज्ञापन


लखनऊ में राजा बाजार निवासी कन्हैया लाल रस्तोगी के आवास और सुभाष मार्ग स्थित कारोबारी स्थल की अलग-अलग जांच की गई। आयकर विभाग के प्रवक्ता डिप्टी कमिश्नर जयनाथ वर्मा के मुताबिक, कन्हैया लाल रस्तोगी ने रियल एस्टेट, फाइनेंस, सर्राफा की कई कंपनियां बना रखी हैं। जिसमें पत्नी अनीता रस्तोगी, बेटे उमंग रस्तोगी व तरंग रस्तोगी सहित अन्य सगे संबंधी बतौर निदेशक काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान जो दस्तावेज हाथ लगे हैं उनमें राम सावित्री बिल्डर्स, हेज टाइटन फाइन कैप, केसरी सुत माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस, हेरम्ब क्रेडिट रिंग एवं मां दुर्गा ब्रिक फील्ड कारोबारी कंपनियां पाई गईं। टीम ने जांच के दौरान कन्हैया लाल के घर से सोने के बिस्कुट भी बरामद किए हैं जिनका वजन 50 किलो बताया जा रहा है। जिनकी कीमत 15.50 करोड़ आंकी गई है। पांच करोड़ कैश उनके घर से बरामद किया गया जबकि लॉकर्स, कैश, गहने भी पाए गए, जिसमें लॉकर्स को सील करके छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed