{"_id":"69a11707ee9251048f02b871","slug":"income-tax-raid-bsp-mla-has-a-plethora-of-government-contracts-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर छापा : बसपा विधायक के पास सरकारी ठेकों की भरमार, दो साल में दोगुना हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर छापा : बसपा विधायक के पास सरकारी ठेकों की भरमार, दो साल में दोगुना हुआ कारोबार
Fri, 27 Feb 2026 09:31 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:31 AM IST
सार
आयकर छापे में सामने आया है कि सड़क निर्माण और खनन में उनका खासा दखल रहा है और दो साल में उनका कारोबार दोगुना हो गया है। प्रथमदृष्टया जांच में वित्तीय हेराफेरी के सुराग भी मिले हैं।
विज्ञापन
बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर मारे गए आयकर छापे में पता चला है कि विधायक और उनके करीबियों की कंपनियों का दो वर्षों में कारोबार दोगुना हो गया। खासकर खनन, सड़क निर्माण आदि के सरकारी ठेकों में उनकी कंपनियों का खासा दखल सामने आया है। इससे संबंधित तमाम दस्तावेज भी छापे में बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
तलाशी में विभिन्न स्थानों से कागज के पन्ने, डायरी, हस्तलिखित दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं जो बेहिसाब लेनदेन से जुड़ी हैं। प्रथमदृष्टया जांच में वित्तीय हेराफेरी के सुराग भी मिले हैं। आयकर विभाग अब यह भी पता लगा रहा है कि उमाशंकर और उनके करीबियों की कंपनियों ने खनन के कुल कितने पट्टे हासिल किए थे और कितना वास्तविक खनन किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ हत्याकांड: वेब सीरीज देखकर सीखा था शव काटने का तरीका, बाप के बाप के टुकड़े-टुकड़े में नहीं कांपे हाथ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन अप्रैल में, पंजीकरण मई से, दो लाख की आबादी को मिलेगी आवासीय सुविधा
दरअसल, बीते वर्ष सीएजी की रिपोर्ट में उमाशंकर की कंपनियों द्वारा अवैध खनन से 60 करोड़ के राजस्व हानि की रिपोर्ट दी गई थी। माना जा रहा है कि इसी के बाद आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक अन्य ठिकानों पर छापे शुक्रवार तक जारी रहेंगे।
उधर, आयकर की कार्रवाई को लेकर उमाशंकर के बेटे प्रिंस युकेश सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि हमारे गोमतीनगर स्थित आवास और ऑफिस पर आयकर विभाग ने जांच की है। मेरे पिता और पूरा परिवार आयकर अधिकारियों का सहयोग कर रहा है। अधिकारी भी हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं। मेरे पिता स्वस्थ हैं। अपनी दवाओं और आराम का ध्यान रखते हुए वह भी आयकर विभाग के अधिकारियों का सहयोग कर रहे हैं।