फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income Tax Department raids the location of Pintel, Amaravati operators close

Lucknow : पिनटेल, अमरावती के संचालकों के करीबी के ठिकाने पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेजों की पड़ताल जारी

Mon, 26 Jun 2023 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 05:05 AM IST
सार

छापे के दौरान फ्लैट में स्टाफ मौजूद था, जिसने हरेश मिश्रा के गोवा में होने की जानकारी दी। आयकर विभाग की टीम फ्लैट में मौजूद दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। वहीं, हरेश मिश्रा को तत्काल गोवा से लखनऊ आने को कहा गया है।

विज्ञापन
Income Tax Department raids the location of Pintel, Amaravati operators close
IT raid... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियल एस्टेट कंपनी पिनटेल और अमरावती ग्रुप के ठिकानों पर बीते दिनों आयकर विभाग के छापों के दौरान मिले सुबूतों के आधार पर रविवार को गोमतीनगर विस्तार स्थित हरेश मिश्रा के फ्लैट पर छापा मारा गया। छापे के दौरान फ्लैट में स्टाफ मौजूद था, जिसने हरेश मिश्रा के गोवा में होने की जानकारी दी। आयकर विभाग की टीम फ्लैट में मौजूद दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। वहीं, हरेश मिश्रा को तत्काल गोवा से लखनऊ आने को कहा गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार स्थित बेतवा अपार्टमेंट के जी ब्लॉक में फ्लैट नंबर 404 में रहने वाले हरेश मिश्रा पिनटेल ग्रुप के रोहित सहाय और अमरावती ग्रुप के रवि पांडेय और रजनीकांत मिश्रा के करीबी हैं। दोनों रियल एस्टेट कारोबारियों ने संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में सेल डीड पर दस्तखत करने के लिए हरेश मिश्रा को ही अधिकृत कर रखा था। इन रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर हाल ही में पड़े छापों के दौरान हरेश मिश्रा की संलिप्तता के प्रमाण मिले थे। 
विज्ञापन


आयकर विभाग के हाथ तमाम ऐसे दस्तावेज भी लगे थे, जिसमें हरेश मिश्रा के जरिए 65 करोड़ रुपये नगद का लेन-देन किया गया था। इस रकम से कई संपत्तियों को खरीदे जाने की जांच में पुष्टि होने के बाद आयकर विभाग की जांच इकाई ने रविवार को हरेश मिश्रा के फ्लैट को खंगाला है। सूत्रों की मानें तो हरेश मिश्रा को तत्काल लखनऊ आने को कहा गया है, उनके देर रात तक आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों से जल्द होगी पूछताछ
आयकर विभाग जल्द ही पिनटेल ग्रुप के रोहित सहाय, अमरावती ग्रुप के रवि प्रकाश पांडेय, रजनीकांत मिश्रा से पूछताछ करने जा रहा है। साथ ही, इन कंपनियों के चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि अचानक पिनटेल और अमरावती ग्रुप में करोड़ों रुपये की एंट्री कहां से हुई थी और उनके प्रोजेस्ट्स में निवेश की गई रकम का स्रोत क्या था?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed