फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   income tax department raid on many places of lucknow and kanpur..

छप्पन भोग, कमला पंसद समेत 29 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, फोर्स की निगरानी में कार्रवाई

Thu, 03 Jan 2019 12:32 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Thu, 03 Jan 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
income tax department raid on many places of lucknow and kanpur..
आईटी विभाग की छापेमारी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

सदर स्थित छप्पन भोग व ऐशबाग के कमला पसंद पान मसाला एवं सप्रू मार्ग की शेयर ट्रेडिंग कंपनी सहित 29 ठिकानों पर गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने छापे मारे। टीम ने दफ्तर, दुकानों से लेकर दफ्तरों तक में टैक्स से जुड़े दस्तावेज खंगाले। यह छापेमारी देर रात तक चलती रही।

लखनऊ व कानपुर की आयकर विभाग की संयुक्त टीम की ओर से यह कार्रवाई की गई। काला धन यहां खपाए जाने की आशंका जताई जा रही है। छापेमारी शुक्रवार तक चल सकती है।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आयकर विभाग की टीम जैसे ही सदर स्थित छप्पन भोग पहुंची तो मालिक रवींद्र कुमार गुप्ता, जोकि सदर में ही रहते हैं, सहित कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर अधिकारियों ने शटर बंद करवा दिए और सबसे पहले कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए। उन्होंने सभी मोबाइल लेकर स्विच ऑफ कर दिए, ताकि छापेमारी के दौरान किसी प्रकार की खलल न पड़े। इसके बाद दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया।

इसी बीच दोपहर करीब दो बजे कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा व उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारी से मिलने की मांग की और जांच-पड़ताल की वीडियोग्राफी कराने को कहा।

व्यापारियों ने जब विरोध दर्ज कराया तो उनकी मांग पर छप्पन भोग मालिक से मुलाकात करवाई गई। संजय गुप्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान स्थितियां सामान्य हैं। लेकिन अगर व्यापारी का उत्पीड़न हुआ तो पूरा वर्ग इसके विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। हालांकि, गुरुवार होने के कारण साप्ताहिक बंदी थी, जिससे दुकानें बंद थीं और भीड़ भी नहीं थी।

बावजूद इसके खासी संख्या में व्यापारी मौके पर जुट गए थे। दोपहर तक जब भीड़ बढ़ गई तो मदद के लिए पुलिस व आरआरएफ को बुलाना पड़ा। एसओ रंजना सचान के नेतृत्व में पुलिस ने मोर्चा संभाला। उधर, आरआरएफ जवानों ने भीड़भाड़ को नियंत्रित कर हालात को सामान्य बनाए रखा। टीम देर रात तक दस्तावेजों को खंगालती रही। छप्पन भोग के अन्य ठिकानों सहित मालिक के नए व पुराने आवासों आदि पर भी छापा मारा गया।

खंगाले गए कमला पसंद के गोदाम

छप्पन भोग केसाथ-साथ आयकर विभाग की टीमों ने कमला पसंद पान मसाला के ठिकानों पर भी छापेमारी की। बता दें कि यहां ऐशबाग स्थित तिलकनगर में कमला पसंद पान मसाला की फ्रेंचाइजी श्रीराम अग्रवाल ने ली है। उनकी तिलक नगर स्थित बहुमंजिला इमारत सहित आवासों पर भी छापा मारा गया, जहां अलमारियों से लेकर घर के गहनों तक की जांच हुई और दस्तावेज चेक किए गए। जबकि एक टीम को कानपुर भी रवाना किया गया है। इसके अतिरिक्त नादर स्थित पान मसाला ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम व ऑफिस में छापा मारा गया। श्रीराम अग्रवाल के भाई राम निवास अग्रवाल के यहां भी छापा मारा गया।

शेयर ट्रेडिंग कंपनी पर भी छापा

श्रीराम अग्रवाल का बेटा सप्रू मार्ग पर एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी चलाता है। आयकर विभाग की टीमों ने ऐशबाग स्थित आवास व गोदाम सहित यहां भी छापा मारा और शेयरों केलेनदेन से जुड़े हर दस्तावेज को जांचा। यहां भी देर शाम तक जांच चलती रही। जांच में क्या मिला, इसकी जानकारी आयकर अधिकारी नहीं दे सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed