फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income Tax Department raid has been completed on doctors in Uttar Pradesh

डॉक्टरों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी, 33.68 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई

Sat, 19 Jan 2019 09:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Jan 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raid has been completed on doctors in Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
आयकर विभाग की लखनऊ व कानपुर इकाई की सात डॉक्टरों के खिलाफ हुई कार्रवाई में 33.68 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी गई है। प्रधान निदेशक (जांच) अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सात शहरों में नामचीन डॉक्टर के अस्पताल व आवास पर पड़े छापे में 138 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। सबसे ज्यादा टैक्स चोरी चरक अस्पताल के संचालक डॉ. रतन सिंह ने की। उन्होंने 25 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर की है। डॉक्टरों के पास से चार किलो ठोस सोना, कई लॉकर व काफी जेवरात मिले हैं। लॉकर की छानबीन चल रही है। कई बेनामी निवेश भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


चरक अस्पताल और लखनऊ व कानपुर के एसपीएम अस्पताल के डॉ. महेश चंद्र शर्मा के अलावा आयकर विभाग की टीम ने नोएडा के नियो अस्पताल के न्यूरो फिजीशियन डॉ. राजीव मोतियानी और डॉ. गुलाब गुप्ता, हापुड़ के जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉ. अंकित शर्मा, मुरादाबाद के पीडीट्रीशियन डॉ. प्रेम कुमार खन्ना व मेरठ के न्यूरो फिजीशियन डॉ. भूपेंद्र चौधरी के चिकित्सा प्रतिष्ठानों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से कार्रवाई शुरू की गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात समाप्त हुई इस कार्रवाई में करोड़ों की टैक्स चोरी के अलावा, नकद के रूप में बड़ी रकम और सोने-चांदी के जेवर व ठोस सोना जब्त किया गया है। प्रधान निदेशक जांच ने बताया कि चरक अस्पताल के संचालक ने 25 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर की है। उनके प्रतिष्ठान और आवास से निवेश के कई कागजात जब्त किए गए हैं जिनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राजीव मोतियानी के पास से 58 लाख रुपये नकद और दो बैंक लॉकर मिले हैं। डॉ. गुलाब गुप्ता के पास भी 20 लाख रुपये नकद और लॉकर पाए गए। डॉ. अंकित शर्मा के पास 38 लाख रुपये नकद के अलावा चार किलो ठोस सोना व दो लॉकर मिले जिसका वह कोई हिसाब नहीं दे सके।

डॉ. प्रेम कुमार खन्ना के पास से नकद व ज्वैलरी के रूप में 1.18 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। उनके पास पांच लॉकर भी मिले, जिनकी जांच अभी बाकी है। डॉ. भूपेंद्र चौधरी के आवास से 13 लाख रुपये नकद व पांच लॉकर मिले जबकि डॉ. महेश चंद्र शर्मा के पास से सात लाख कैश बरामद हुआ।


दवा की एजेंसी से लाखों बनाए, आलीशान बंगला भी रडार पर
आयकर विभाग की टीम ने मेरठ के न्यूरो फिजीशयन डॉ. भूपेंद्र चौधरी की कुंडली खंगाली तो पता चला कि उन्होंने मेसर्स प्रकाश ड्रग्स एजेंसी से भारी मात्रा में दवाओं की खरीद-फरोख्त से लाखों रुपये के वारे-न्यारे किए। उन्होंने एक आलीशान बंगला भी खरीदा है जो करीब चार करोड़ रुपये कीमत का बताया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम उक्त बंगले की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed