फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income tax department is also begin investigation incase of scam of scholorship

Lucknow: करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में हाइजिया इंस्टीट्यूट के संचालकों से पूछताछ, बयान दर्ज हुए

Sat, 18 Feb 2023 01:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2023 01:35 PM IST
सार

आयकर विभाग हाईजिया इंस्टीट्यूट के संचालकों से छात्रवृत्ति घोटाले मामले में पूछताछ कर रहा है। घोटाले में लिप्त कई संस्थानों को नोटिस भी भेजी गई।

विज्ञापन
Income tax department is also begin investigation incase of  scam of scholorship
- फोटो : amar ujala

विस्तार

करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच आयकर विभाग भी कर रहा है। इसकी जद में आए कई संस्थानों को नोटिस भेजकर तलब किया जा रहा है। आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग ने लखनऊ के हाइजिया इंस्टीट्यूट के संचालकों से गत दिवस पूछताछ के बाद बयान भी दर्ज किए हैं। साथ ही बैंक खाते खंगाल रहा है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, छात्रवृत्ति घोटाले के तार देश के कई राज्यों में फैले हुए हैं। गड़बड़ी के सर्वाधिक मामले पंजाब में सामने आए हैं, जहां केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। यूपी में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने भी 22 जगहों पर छापा मारा। इस दौरान गरीब, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति-जनजाति के हजारों विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति हड़पने के प्रमाण जुटाए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, देशभर के कई संस्थानों द्वारा घोटाला अंजाम दिए जाने की शिकायतों के बाद केंद्र सरकार ने आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को जांच सौंपी है। प्रवर्तन निदेशालय की के बाद अब आयकर विभाग की जांच भी रफ्तार पकड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइजिया की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण
आयकर विभाग के अधिकारियों की मानें तो हरदोई-सीतापुर बाईपास रोड पर स्थित हाइजिया इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल्स एजूकेशन एंड रिसर्च के संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। तीन दिन तक चली पूछताछ के दौरान विस्तृत बयान दर्ज किया गया। जिन छात्रों के नाम से छात्रवृत्ति ली गई, उनके बैंक खातों की जानकारी भी जुटाई गई है। आयकर विभाग अब यह पता लगा रहा है कि घोटाले की रकम को कहां निवेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed