फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inauguration of second OT in referral hospital of Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान के रेफरल अस्पताल में दूसरी ओटी का शुभारंभ

Tue, 22 Jul 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of second OT in referral hospital of Lohia Institute
लोहिया संस्थान के रेफरल अस्पताल में दूसरी ओटी का शुभारंभ।
लखनऊ। डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के राम प्रकाश गुप्ता मदर एंड चाइल्ड रेफरल हॉस्पिटल में सोमवार को नए ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ किया गया। ओटी बनने से ऑपरेशन का इंतजार कम होगा।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने इमरजेंसी के पास एक और ऑपरेशन थिएटर और स्किल लैब का शुभारंभ किया। स्किल लैब से मेडिकल के विद्यार्थियों को सीखने में मदद मिलेगी। निदेशक ने बताया कि अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना करीब 35 प्रसव हो रहे हैं। कई बार गर्भवतियों को इंतजार करना पड़ता है। नई ओटी शुरू होने के बाद इसमें कमी आएगी। अस्पताल में तीन-तीन ऑपरेशन थिएटर थे। इसमें दो इलेक्टिव और एक इमरजेंसी ओटी थी। अब इमरजेंसी में भी ओटी की संख्या दो हो गई है। इस माैके पर मदर एंड चाइल्ड रेफरल हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रीकेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह, एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. पीके दास, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. मालविका मिश्रा, डॉ. देवयानी मिश्रा, डॉ. नीति सिंह, डॉ. रूपिता कुलश्रेष्ठ, डॉ. नमिता दोहरे, डॉ. दीपमाला मोदी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed