फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inauguration of National Inspiration Site: CM Yogi Adityanath inspected the preparations.

राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण: सीएम ने किया निरीक्षण, डेढ़ लाख लोगों को बस में मिलेगा नाश्ता, स्थल पर लंच

Wed, 17 Dec 2025 03:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Dec 2025 03:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के 25 दिसंबर को होने वाले लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। समारोह में डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
 

विज्ञापन
Inauguration of National Inspiration Site: CM Yogi Adityanath inspected the preparations.
सीएम योगी ने किया तैयारियों का निरीक्षण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ की बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को समारोह में करेंगे। इसके लिए आसपास के जिलों से आने वाले करीब डेढ़ लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


आयोजन स्थल तक लाए जाने वाले मेहमानों को सुबह बसों में ही नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि कार्यक्रम स्थल पर लंच की व्यवस्था रहेगी। पीने के लिए सभी को एक-एक लीटर बोतलबंद पानी दिया जाएगा। ये निर्णय आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई विशेष बैठक में लिए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीएसी स्थापना दिवस: सीएम योगी बोले- यूपी के आत्मविश्वास का कारण कानून का राज, साढ़े आठ साल में प्रदेश की छवि बदली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईपीएल नीलामी रचा इतिहास: प्रशांत वीर के पिता से स्मृति ईरानी ने की बात, घर आकर मुलाकात का दिया भरोसा


आयोजन की व्यवस्थाएं संभालने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनप्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों से बसों के जरिये मेहमानों को कार्यक्रम स्थल तक लाएंगे। किस क्षेत्र से कितनी बसें आएंगी और उन्हें कहां पार्क किया जाएगा, यह भी तय कर दिया गया है। आयोजन में करीब दो हजार बसों के पहुंचने का अनुमान है, ऐसे में पार्किंग व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मेहमानों को बसों में दिया जाने वाला नाश्ता लगभग 85 रुपये प्रति व्यक्ति की लागत का होगा। इसका मेन्यू भी तैयार कर दिया गया है। आयोजन स्थल पर पानी के जार और टैंकर भी लगाए जाएंगे।

65 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है राष्ट्र प्रेरणा स्थल
राष्ट्र प्रेरणा स्थल 65 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जिसके निर्माण पर 232 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65-65 फीट ऊंची प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिन पर करीब 21 करोड़ रुपये की लागत आई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed